लाइव न्यूज़ :

Punjab Election Results 2022: भगवंत मान ने कहा, मैं राजभवन में नहीं, शहीद भगत सिंह के गांव खटकड़कला में लूंगा मुख्यमंत्री पद की शपथ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 10, 2022 15:25 IST

मान ने मुख्यमंत्री पद की शपथ को लेकर कहा कि वे शहीद भगत सिंह के गांव खटकड़कला में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देधुरी सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दलबीर सिंह गोल्डी के खिलाफ जीते हैं मानकहा- मेरी फोटो सरकारी कार्याल में नहीं होगी, शहीद भगत सिंह और बाबा साहेब अंबेडकर होंगी तस्वीरें

Punjab Election Results 2022: पंजाब चुनाव के नतीजे बयां कर रहे हैं कि राज्य में अगली सरकार आम आदमी पार्टी की होगी और इस सरकार के मुखिया भगवंत मान होंगे। मान धुरी सीट से जीते हैं। मान ने मुख्यमंत्री पद की शपथ को लेकर कहा कि वे शहीद भगत सिंह के गांव खटकड़कला में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। संगरूर के कार्यक्रम में उन्होंने कहा, मैं मुख्यमंत्री पद की शपथ भगत सिंह के गांव खटकड़कलां में लूंगा, राजभवन में नहीं। 

आम आदमी पार्टी ने 117 विधानसभा सीटों वाले इस राज्य में भगवंत मान को अपना सीएम कैंडीडेट घोषित किया है। वे धुरी सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दलबीर सिंह गोल्डी के खिलाफ जीते हैं। मान ने कहा, किसी भी सरकारी कार्यालय में सीएम के फोटो नहीं होंगे, शहीद भगत सिंह और बाबासाहेब अंबेडकर की तस्वीरें होंगी। पंजाब चुनाव के नतीजों के अनुसार, मान कांग्रेस उम्मीदवार के खिलाफ 58206 वोटों के मार्जिन से जीते हैं।

चुनाव आयोग के नतीजों के अनुसार, आम आदमी पार्टी यहां प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। पार्टी यहां 91 सीटों पर आगे है। इनमें से वह 37 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है जबकि 54 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस 19 सीटों पर आगे है, इनमें वह 4 चार सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है जबकि 15 सीटों पर बढ़त पर है। जबकि अकाली दल 3 सीटों पर आगे हैं, जिसमें वह 1 सीट जीत चुकी है दो पर बढ़त बनाए हुए है।

इस बार पंजाब चुनाव के नतीजों ने इसलिए हैरान नहीं किया है कि यहां पर आम आदमी पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ जीती है, बल्कि इसलिए हैरान किया है कि कई दिग्गजों को हार का सामना करना पड़ा है। इनमें खुद सीएम चन्नी दोनों सीटों पर हार गए हैं। जबकि शिरोमणि अकाली दल के सुखबीर सिंह बादल जलालाबाद सीट से हार गए हैं और नवजोत सिंह सिद्धू भी अमृतसर ईस्ट से चुनाव हारे हैं।

टॅग्स :पंजाब विधानसभा चुनावभगवंत मान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः 117 सीट में से 100 जीतेंगे?, मनीष सिसोदिया ने कहा- फिर से आप की सरकार?

भारत2027 विधानसभा चुनाव से पहले सख्ती, पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने दिया इस्तीफा?, डीएम सुसाइड केस से जुड़ा मामला

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो