लाइव न्यूज़ :

देवगौड़ा के बेटे एचडी रेवन्ना की चुनौती, कहा- 'मोदी दोबारा सत्ता में आए तो राजनीति छोड़ दूंगा'

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 12, 2019 06:07 IST

अपनी ज्योतिषीय गणनाओं पर विश्वास करते हुए कर्नाटक के मंत्री और पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवगौड़ा के बेटे एच. डी. रेवन्ना ने गुरुवार को कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोबारा सत्ता में आए तो वह राजनीति छोड़ देंगे.

Open in App

अपनी ज्योतिषीय गणनाओं पर विश्वास करते हुए कर्नाटक के मंत्री और पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवगौड़ा के बेटे एच. डी. रेवन्ना ने गुरुवार को कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोबारा सत्ता में आए तो वह राजनीति छोड़ देंगे.

लोकनिर्माण कार्य मंत्री ने कहा कि संप्रग सत्ता में आएगी क्योंकि कर्नाटक में चुनाव 18 अप्रैल को हो रहे हैं, जो उनके दावे के अनुसार अंकशास्त्र के मुताबिक संप्रग के अनुकूल है. उन्होंने कहा कि मोदी ने राज्य और राष्ट्र को धोखा दिया. देश के लिए मोदी का योगदान क्या है. रेवन्ना ने मैसुरु में मीडियाकर्मियों को बताया कि आज मैं जो कह रहा हूं उसे डायरी में लिख लीजिए क्योंकि मैं आपके पास फिर आऊंगा- अगर मोदी देश में वापस आए तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा. 

अपनी अंधविश्वासी मान्यताओं और ज्योतिष पर विश्वास की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहने वाले मंत्री ने कुछ आंकड़े भी दिए. कर्नाटक में 18 अप्रैल को चुनाव के निहितार्थ पर रेवन्ना ने कहा कि आप 18 के बारे में नहीं जानते. पिछली बार चुनाव (कर्नाटक में) 2018 में हुए थे- 18 का मतलब एक और आठ का जोड़ जो नौ होता है. इस संयोजन की वजह से कुमारस्वामी (उनके छोटे भाई) मुख्यमंत्री बने. 

टॅग्स :लोकसभा चुनावकर्नाटक लोकसभा चुनाव 2019एचडी देवगौड़ा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकांग्रेस के साथ मेरा 'जबरन विवाह' हुआ था, मुझे 'तलाक' लेना पड़ा?, खरगे के बयान पर पूर्व पीएम देवगौड़ा बोले?, वीडियो

भारतसंसद में हंसी मजाक?, खरगे के भाषण पर पीएम मोदी की हंसी, देवेगौड़ा जी ने कांग्रेस से किया प्यार और मोदी जी से कर ली शादी?, वीडियो

भारत2026 Rajya Sabha Elections: 2026 में 75 सीट पर राज्यसभा चुनाव, क्या भारत की राजनीति में होंगे बदलाव?, यूपी में 10, महाराष्ट्र में 7 और बिहार में 10 सीट पर पड़ेंगे वोट?

भारतPM Modi Independence Day Speech: 103 मिनट लंबा भाषण, स्वतंत्रता दिवस पर किसी प्रधानमंत्री का सबसे लंबा संबोधन, देखिए रिकॉर्ड लिस्ट

क्राइम अलर्टकैदी संख्या 15,528, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना ने जेल में पहली रात बिताई

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण