लाइव न्यूज़ :

भीष्म प्रतिज्ञा: ना सिले कपड़े पहनूंगा, ना पैरों में डालूंगा जूते, हरियाणा कांग्रेस विधायक का कठोर संकल्प; जानें ऐसा क्यों कहा?

By आजाद खान | Updated: March 23, 2022 07:25 IST

इस पर सीएम खट्टर ने कहा कि जो भी दोषी पाया जाएगा उसे बख्शा नहीं जाएगा और समयबद्ध तरीके से जांच की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देफरीदाबाद से कांग्रेस विधायक ने विरोध करने का अजब तरीका निकाला है।विधायक ने विधानसभा के अंदर अपने जूते उतारे और ‘धोती’ पहनी ली थी। उन्होंने नगर पालिका में कथित घोटाले में शामिल अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

चंडीगढ़: विरोध करने के लिए कांग्रेस नेता ने एक अजब ही तरीका निकाला है। दरअसल, फरीदाबाद से कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने शहर की नगर पालिका में 2014 से 2021 तक कथित घोटाले में शामिल अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए मंगलवार को विधानसभा के अंदर अपने जूते उतार दिए और ‘धोती’ पहनी। 

प्रश्नकाल के दौरान सभी उस वक्त हैरान रह गए जब शर्मा ने अपने जूते उतार दिए और कुछ समय के लिए राज्य विधानसभा से बाहर चले गए। इसके बाद जब वह लौटे तो उन्होंने सफेद रंग की ‘धोती’ और शरीर के ऊपरी हिस्से में सफेद सूती कपड़ा लपेटा हुआ था। 

ऐसा क्या किया कांग्रेस नेता ने

शर्मा ने प्रश्नकाल के दौरान प्रश्न उठाया था जिसमें उन्होंने 2014 से 2021 तक फरीदाबाद नगर निगम में सामने आए ‘घोटालों’ की संख्या बताने की मांग की थी साथ ही उन मामलों की संख्या भी बताने की मांग की थी जिन्हें जांच के लिए सतर्कता विभाग को सौंपा गया। 

राज्य शहरी विकास मंत्री ने कार्रवाई का दिया आश्वासन

राज्य के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कमल गुप्ता ने आश्वासन दिया कि जो कोई भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा, इसके बावजूद शर्मा ने कम से कम एक दोषी अधिकारी को सजा मिलने तक ‘‘सिले हुए कपड़े’’ और जूते नहीं पहनने का प्रण लिया है। 

 क्या कहा सीएम मनोहर लाल खट्टर ने

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी कहा कि जो भी दोषी पाया जाएगा उसे बख्शा नहीं जाएगा और समयबद्ध तरीके से जांच की जाएगी। हालांकि उन्होंने शर्मा के विरोध के तरीके पर अप्रसन्नता जताई। खट्टर ने बाद में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि वह भ्रष्टाचार के मामलों में दोषी पाए गए किसी को भी नहीं बख्शेंगे। 

आपको बता दें कि खट्टर सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ खुला मोर्चा खोला है और वे इस पर सख्त कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं। वैसे यह पहली बार नहीं है कि राज्य में मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे हैं। 

टॅग्स :हरियाणाभारतFaridabadकांग्रेसचंडीगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप