लाइव न्यूज़ :

"असहाय महसूस करने से पहले मैं मौत को लगा लूंगा गले...", पहलवानों के आरोपों के बीच बृजभूषण सिंह का वीडियो वायरल

By अंजली चौहान | Updated: April 28, 2023 11:19 IST

भारतीय पहलवानों के यौन शोषण के आरोपों के बीच कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण का सिंह वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह आरोपों को लेकर असहाय महसूस होने की स्थिति के बारे में बात कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है अपने ऊपर लगे आरोपों पर बोले बृजभूषण सिंह बृजभूषण सिंह का कहना है कि वह असहाय महसूस करने से अच्छा मरना पसंद करेंगे

नई दिल्ली: भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण सिंह के खिलाफ पहलवानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे दिग्गज पहलवानों ने कुश्ती महासंघ प्रमुख के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

इस बीच बृजभूषण सिंह ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए एक वीडियो शेयर किया है। बीजेपी सांसद और महासंघ के प्रमुख का ये व्यक्तिगत वीडियो गुरुवार को जारी किया गया है।

वीडियो में बृजभूषण सिंह कहने नजर आ रहे हैं, "जिस दिन वह असहाय महसूस करेंगे उस दिन वह मौत को गले लगाना चाहेंगे।"

बृजभूषण सिंह का यह वीडियो ऐसे समय में आया है जब पहलवानों के आरोपों का संज्ञान खुद सुप्रीम कोर्ट ने लिया है। कुश्ती महासंघ के प्रमुख का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में वह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि वह बहुत लाचारी की स्थिति में मौत को गले लगाना सही समझेंगे। 

उन्होंने कहा कि, "मित्रों, जिस दिन जीवन के हानि-लाभ पर आत्मविश्लेषण करूँगा कि मैंने क्या पाया क्या खोया और महसूस करूँगा कि जीवन मेरी लाचारी पर तरस दिखा रही है मैं असहाय महसूस करूँगा, उस दिन मैं मृत्यु की कामना करूँगा क्योंकि मैं उस तरह के जीवन को नहीं जिऊँगा।" 

इस बीच, भारतीय पहलवान, साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया, विनेश फोगाट समेत अन्य पहलवान धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। पहलवानों का आरोप है कि बृजभूषण सिंह के कुश्ती महासंघ के प्रमुख रहते हुए महिला पहलवानों के साथ यौन उत्पीड़न किया गया है।

इन आरोपों को लगाते हुए प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने बृजभूषण सिंह को पद से हटाए जाने की मांग की है और उन्हें गिरफ्तार करने की भी मांग की है। पहलवान अपनी मांग को लेकर अड़े हुए हैं और लगातार जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। 

आज सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई 

मालूम हो कि पहलवानों द्वारा बृज भूषण सिंह पर लगाए गए आरोपों पर आज सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा। अदालत में मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूर्ण और न्यायमूर्ति एस नरसिम्हा की पीठ इस मामले की सुनवाई करेगी। 

टॅग्स :बृज भूषण शरण सिंहWrestling Federation of Indiaविनेश फोगाटसुप्रीम कोर्टsupreme court
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारतकानून की भावना का भी ध्यान रखना जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos