लाइव न्यूज़ :

"ओलंपिक 2028 में गोल्ड ले आऊंगा": फोन पर बात करते समय अमन सहरावत का पीएम नरेंद्र मोदी से बड़ा वादा, VIDEO

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 10, 2024 19:58 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 वर्षीय पहलवान अमन सेहरावत को फोन पर बधाई देते हुए कहा कि वह इस ओलंपिक खेलों में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों में सबसे कम उम्र के है और उनकी यह उपलब्धि लंबे समय तक देश को खुशी देती रहेगी। 

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर पहलवान अमन सेहरावत से फोन पर बात कीप्रधानमंत्री ने 21 वर्षीय पहलवान से कहा, आपका जीवन देश के लोगों के लिए प्रेरणादायक हैअमन ने भी पीएम मोदी से वादा किया कि वह ओलंपिक 2028 में गोल्ड जीतेंगे

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर पहलवान अमन सेहरावत की शनिवार को सराहना की और कहा कि उनका जीवन दूसरों के लिए प्रेरणादायक है। प्रधानमंत्री ने 21 वर्षीय पहलवान को फोन पर बधाई देते हुए कहा कि वह इस ओलंपिक खेलों में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों में सबसे कम उम्र के है और उनकी यह उपलब्धि लंबे समय तक देश को खुशी देती रहेगी। 

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘आपका जीवन देश के लोगों के लिए प्रेरणादायक है।’’ मोदी ने कहा कि सेहरावत ने कम उम्र में अपने माता-पिता को खो दिया था और उन्होंने खुद को कुश्ती के लिए समर्पित कर दिया। सहरावत ने प्रधानमंत्री को दी गई सभी सुविधाओं के लिए धन्यवाद दिया और अगले ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने का विश्वास जताया। अमन ने प्रधानमंत्री मोदी से वादा किया, "ओलंपिक 2028 में गोल्ड ले आऊंगा।"

सेहरावत ने शुक्रवार को पेरिस ओलंपिक खेलों में पुरुषों के 57 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में प्यूर्टो रिको के डेरियन क्रूज को हराकर कांस्य पदक जीता। अंडर-23 विश्व चैंपियन पेरिस खेलों के लिए क्वालीफाई करने वाले एकमात्र भारतीय पुरुष पहलवान थे और उन्होंने निराश नहीं किया। सेहरावत ने कांस्य प्ले-ऑफ में 13-5 से जीत हासिल की। 

इनपुट- भाषा एजेंसी के साथ 

टॅग्स :पेरिस ओलंपिक 2024नरेंद्र मोदीरेसलिंग
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील