लाइव न्यूज़ :

"मुझे एक लॉलीपॉप थमाया गया...", उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार पर कसा तंज

By अंजली चौहान | Updated: January 31, 2023 13:43 IST

मीडिया से बात करते हुए कुशवाहा ने कहा कि जेडीयू संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष जरूर बनाया गया है, लेकिन उसका कोई मतलब नहीं है। जदयू के संविधान में इस बारे में कुछ नहीं लिखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे बिहार जदयू में मचे घमासान के बीच कुशवाहा ने नीतीश कुमार पर लगाया आरोप।उपेंद्र कुशवाहा का कहना है कि एमएलसी पद दे कर उनके हाथ में लॉलीपॉप दिया गया है।उन्हें इस पद की कोई लालसा नहीं है, अगर पार्टी पद वापस लेती है तो उन्हें जरा मलाल नहीं होगा।

पटना:बिहार में सत्ताधारी पार्टी जदयू पार्टी कलह के कारण इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। जनता दल यूनाइटेड के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा खुलकर बगावत करने पर उतर आए हैं। उपेंद्र कुशवाहा ने मंगलवार को पटना स्थित अपने आवास में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नीतीश कुमार पर हमला बोला है। कुशवाहा ने सीएम नीतीश पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, "उन्होंने मुझे एक लॉलीपॉप थमाया है। नीतीश कुमार और ललन सिंह ने उन्हें एमएलसी बनाकर लॉलीपॉप थमाया है लेकिन इस पद को त्यागने में उन्हें कोई परेशानी नहीं होगी। 

मुझे पद का कोई लालच नहीं- कुशवाहा

उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुझे कहा गया कि जदयू में आने से मुझे बहुत इज्जत मिली है। उनके इज्जत देने का क्या मतलब है,यही कि मुझे संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया। मुझे इस पद का कोई लालच नहीं है। मुझे राज्यसभा की सदस्यता छोड़ने में एक पल को भी मलाल नहीं होता, न भारत सरकार के मंत्री पद को छोड़ते हुए कोई मलाल होगा तो ये एमएलसी कौन सी बड़ी चीज है। सीएम नीतीश या उनकी पार्टी चाहे तो मुझे एमएलसी पद से हटा सकती है। 

मीडिया से बात करते हुए कुशवाहा ने कहा कि जेडीयू संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष जरूर बनाया गया है, लेकिन उसका कोई मतलब नहीं है। जदयू के संविधान में इस बारे में कुछ नहीं लिखा गया है। बाद में जदयू संविधान का संशोधन किया गया, तब भी मुझे संसदीय बोर्ड का सदस्य बनाने का कोई अधिकार नहीं मिला। बोर्ड चुनावी उम्मीदवारों पर विचार करता है इसका मुझे अधिकार नहीं मिला। चुनावों में उम्मीदवारों के चयन को लेकर कोई सुझाव मुझसे नहीं लिया गया। मैंने बिना पूछें ही अपने सुझाव पार्टी और नीतीश कुमार को दिए हैं। 

उपेंद्र कुशवाहा और नीतीश कुमार के बीच खुलकर विवाद सामने आ गया है। ऐसे में बिहार राजनीति में सत्ताधारी पार्टी इन दिनों मुश्किलों में घिरी हुई है। आने वाले दिनों में जदयू में आपसी कलह में क्या-क्या निकलकर सामने आता है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। 

टॅग्स :उपेंद्र कुशवाहानीतीश कुमारजेडीयूबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया