लाइव न्यूज़ :

पार्टी के दिग्गज नेता ने कहा, राहुल गांधी 'भारत जोड़ो यात्रा' को रोकें और गुजरात और हिमाचल चुनाव में प्रचार करें

By रुस्तम राणा | Updated: October 17, 2022 15:59 IST

गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं चाहता हूं कि राहुल गांधी भारत जोड़ी यात्रा को रोकें और हिमाचल प्रदेश और गुजरात में जाकर जनता को जगाएं ताकि वे उस पार्टी को वोट दें जो बीजेपी को हरा सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देगोवा के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं चाहता हूं कि राहुल गांधी भारत जोड़ी यात्रा को रोकेंबोले- राहुल गांधी हिमाचल प्रदेश-गुजरात में जाकर जनता को जगाएं ताकि वे कांग्रेस को वोट देंउन्होंने कहा- एकमात्र पार्टी जो भाजपा का विरोध कर सकती है, वह है कांग्रेस

गोवा: कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता और सांसद फ्रांसिस्को सरदिन्हा ने राहुल गांधी को 'भारत जोड़ो यात्रा' को रोकने के लिए कहा है और गुजरात-हिमाचल विधानसभा चुनाव में पार्टी का प्रचार करने के लिए आग्रह किया है। फ्रांसिस्को सरदिन्हा ने कहा कि राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा रोकनी चाहिए और गुजरात व हिमाचल प्रदेश जाकर पार्टी के लिए प्रचार करना चाहिए जहां चुनाव हैं।  

गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं चाहता हूं कि राहुल गांधी भारत जोड़ी यात्रा को रोकें और हिमाचल प्रदेश और गुजरात में जाकर जनता को जगाएं ताकि वे उस पार्टी को वोट दें जो बीजेपी को हरा सकती है। एकमात्र पार्टी जो भाजपा का विरोध कर सकती है, वह है कांग्रेस। 

आपको बता दें कि चुनाव आयोग द्वारा हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव की तारीख ऐलान हो चुका है। पहाड़ी राज्य में एक चरण में वोटिंग 12 नवंबर को होगी, जबकि 8 दिसंबर को नतीजे आएंगे। जबकि गुजरात में इसके बाद चुनाव होंगे।

वहीं राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा को लेकर व्यस्त हैं। यात्रा के 40 दिन बीत गए हैं वह कर्नाटक के बेल्लारी में हैं। यह यात्रा कन्याकुमारी शुरू हुई थी जो कश्मीर जाकर समाप्त होगी। सभी पार्टियां गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनाव में जुट गई हैं। हालांकि कांग्रेस नेता अपनी यात्रा पर फोकस कर रहे हैं। 

टॅग्स :राहुल गांधीभारत जोड़ो यात्राकांग्रेसगुजरात विधानसभा चुनाव 2022हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील