लाइव न्यूज़ :

तृणमूल कांग्रेस में बिना किसी शर्त के शामिल हुई हूं : सुष्मिता देव

By भाषा | Updated: August 17, 2021 14:22 IST

Open in App

कांग्रेस की पूर्व नेता सुष्मिता देव ने मंगलवार को कहा कि वह तृणमूल कांग्रेस में ‘‘बिना किसी शर्त’’ के शामिल हुई हैं और पार्टी अध्यक्ष तथा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जो भी जिम्मेदारी उन्हें देंगी वह उसे संभालेंगी।कांग्रेस की महिला इकाई की प्रमुख रही देव सोमवार को कोलकाता में तृणमूल के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी और डेरेक ओ’ब्रायन की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हो गयीं।देव ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि टीएमसी में शामिल होकर मैंने अपनी विचाराधारा से समझौता किया है...तृणमूल में बिना किसी शर्त के शामिल हुई हूं और ममता बनर्जी जो भी जिम्मेदारी देंगी मैं उसे संभालूंगी।’’पूर्व सांसद देव कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता और अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की प्रमुख थीं। सूत्रों ने बताया कि उन्होंने कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा पत्र भेजा लेकिन पार्टी छोड़ने की कोई वजह नहीं बतायी।देव ने कहा, ‘‘राजनीति में अपने 30 वर्षों में मैंने कांग्रेस आलाकमान से कोई भी मांग नहीं की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील