लाइव न्यूज़ :

सात साल से जेल में हूं अब मुझे रिहा कर दीजिए, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौटाला ने कोर्ट से लगाई गुहार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 27, 2019 16:37 IST

84 वर्षीय इनेलो प्रमुख राहत पाने के हकदार नहीं हैं, क्योंकि उन्हें भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के तहत दोषी ठहराया गया और सरकारी अधिसूचना के प्रावधानों के मुताबिक ऐसे अभियुक्तों को विशेष छूट नहीं दी जा सकती।

Open in App
ठळक मुद्देदलीलें सुनने के बाद न्यायमूर्ति मनमोहन और न्यायमूर्ति संगीता धींगरा सहगल की पीठ ने याचिका पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया।वकील अमित साहनी के जरिए दाखिल याचिका में विशेष छूट के संबंध में केंद्र सरकार की 18 जुलाई 2018 की अधिसूचना का हवाला दिया गया है।

शिक्षक भर्ती घोटाला में 10 साल जेल की सजा काट रहे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि वह जेल में सात साल गुजार चुके हैं, ऐसे में केंद्र की विशेष छूट नीति के तहत वह जल्द रिहाई के हकदार हैं।

दिल्ली सरकार ने याचिका का विरोध करते हुए कहा कि 84 वर्षीय इनेलो प्रमुख राहत पाने के हकदार नहीं हैं, क्योंकि उन्हें भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के तहत दोषी ठहराया गया और सरकारी अधिसूचना के प्रावधानों के मुताबिक ऐसे अभियुक्तों को विशेष छूट नहीं दी जा सकती।

चौटाला और दिल्ली सरकार के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद न्यायमूर्ति मनमोहन और न्यायमूर्ति संगीता धींगरा सहगल की पीठ ने याचिका पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया। वकील अमित साहनी के जरिए दाखिल याचिका में विशेष छूट के संबंध में केंद्र सरकार की 18 जुलाई 2018 की अधिसूचना का हवाला दिया गया है।

चौटाला ने अपनी याचिका में दावा किया उनकी उम्र को देखते हुए उन्हें जेल से छोड़े जाने पर विचार होना चाहिए। साथ ही वह सात साल की सजा भी काट चुके हैं। चौटाला, उनके बेटे अजय चौटाला और 53 अन्य को साल 2000 में 3206 जूनियर बेसिक शिक्षकों की अवैध भर्ती के मामले में दोषी ठहराया गया था और सजा सुनायी थी। जनवरी 2013 में सीबीआई की विशेष अदालत ने मामले में सभी को अलग-अलग कारावास की सजा सुनायी थी।

टॅग्स :हरियाणाकोर्टसीबीआईइंडियन नेशनल लोक दल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील