लाइव न्यूज़ :

मुझे रुपया-पैसा-मकान कुछ नहीं चाहिए, जिसने मेरी बेटी को इस हालत में पहुंचाया,उसका एनकाउंटर कर दो, फांसी दे दोः पिता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 7, 2019 16:50 IST

दिल्ली के अस्पताल में जिंदगी की जंग हार चुकी 23 वर्षीय पीड़िता के बेहाल पिता ने न्‍याय और सरकारी मदद मिलने के सवाल पर कहा "मुझे रुपया-पैसा-मकान कुछ नहीं चाहिये। मुझे इसका लालच नहीं है, बस जिसने मेरी बेटी को इस हालत में पहुंचाया है, उसे हैदराबाद मामले की तरह ही दौड़ाकर गोली मार देनी चाहिये या फिर तत्‍काल फांसी दी जानी चाहिये।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता के पिता ने कहा कि न कोई विधायक आया और न ही कोई अधिकारी आया।उन्होंने साथ ही कहा कि आरोपियों ने पैसे के दम पर उन्हें न्‍याय से वंचित रखा है।

दिल्ली के अस्पताल में जिंदगी की जंग हारने वाली उन्नाव बलात्कार पीड़िता के पिता ने शनिवार को कहा कि आरोपियों को गोली मार देनी चाहिए या फांसी पर लटका दिया जाना चाहिए।

पीड़िता की शुक्रवार देर रात मौत के बाद से उसके गांव में गम और गुस्से का माहौल है। जिले के बिहार थाना इलाके में पीड़िता के गांव में उसकी मौत की सूचना पहुंचते ही सन्‍नाटा पसर गया। लोगों में गम और गुस्‍सा दिखाई दिया। पीड़िता की मौत के मद्देनजर पुलिस ने गांव में सुरक्षा बढ़ा दी है।

दिल्ली के अस्पताल में जिंदगी की जंग हार चुकी 23 वर्षीय पीड़िता के बेहाल पिता ने न्‍याय और सरकारी मदद मिलने के सवाल पर कहा "मुझे रुपया-पैसा-मकान कुछ नहीं चाहिये। मुझे इसका लालच नहीं है, बस जिसने मेरी बेटी को इस हालत में पहुंचाया है, उसे हैदराबाद मामले की तरह ही दौड़ाकर गोली मार देनी चाहिये या फिर तत्‍काल फांसी दी जानी चाहिये।"

यह पूछे जाने पर कि क्या कोई नेता या अधिकारी उन्हें न्याय दिलाने के लिए आगे आया, पीड़िता के पिता ने कहा कि न कोई विधायक आया और न ही कोई अधिकारी आया। उन्होंने साथ ही कहा कि आरोपियों ने पैसे के दम पर उन्हें न्‍याय से वंचित रखा है। ‘‘मेरा मामला भी दर्ज नहीं किया गया।

अदालत के निर्देश के बाद ही मामला दर्ज किया गया।’’ पीड़िता के पिता ने पुलिस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि पुलिस लापरवाही न करती तो ये हालात न बनते। पीड़िता मौत की सूचना के बाद शोक में डूबे उसके परिवार को इस बात का दुख है कि वे बेटी को बचा नहीं पाए जबकि वह जीना चाहती थी और आरोपियों को सजा दिलाना चाहती थी।

पीड़िता के परिवार को यह भी जानकारी नहीं है कि कब और कहां अंतिम संस्कार होगा। बीघापुर के एसडीएम दया शंकर पाठक ने भी कहा कि वह अभी कुछ बता नहीं सकते कि शव कब यहां पहुंचेगा। गौरतलब है कि उन्नाव जिले के बिहार थाना क्षेत्र की रहने वाली 23 वर्षीय एक युवती को गुरुवार तड़के पांच लोगों ने आग के हवाले कर दिया था। 

टॅग्स :उन्नाव गैंगरेपदिल्लीहैदराबाद रेप केसयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर