लाइव न्यूज़ :

कथाकार के तौर पर खुद को लगातार चुनौती देने की कोशिश करती हूं: अश्विनी अय्यर तिवारी

By भाषा | Updated: September 10, 2021 17:37 IST

Open in App

मुंबई,10 सितंबर फिल्मकार अश्विनी अय्यर तिवारी ने कहा कि एक कथाकार के तौर पर वह खुद को लगातार चुनौती देने की कोशिश करती रही हैं और यही वजह है कि उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म ‘‘अनकही कहानियां’’ में कुछ अलग दिखाया है।

यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर 17 सितंबर को आने वाली है।

उन्होंने जूम पर पीटीआई-भाषा को दिए गए साक्षात्कार में कहा,‘‘प्रत्येक कहानी के साथ मेरा विचार खुद को चुनौती देने का है। अगर आप वही कह रहे हैं जो कहा जा चुका है,तो मुझे नहीं लगता कि एक कथाकार के तौर पर मैं आगे बढ़ रही हूं। एकरसता में ऊब है,वहीं जिसकी उम्मीद न हो वहीं उम्मीद करना आश्चर्यजनक है, कौतुक पैदा करता है और उसमें खुशी है।’’

तिवारी को ‘निल बटे सन्नाटा’, ’बरेली की बर्फी’ और ‘पंगा’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।

तीन हिस्सों में आने वाले इस संकलन में दिखाया गया है कि किस प्रकार से कुछ तन्हा लोग बड़े शहरों में साथी और जुड़ाव पा लेते हैं। तिवारी कहती हैं कि जब निर्माता रॉनी स्क्रूवाला, आशी दुआ ने उन्हें प्रेम के विषय पर केंद्रित एंथोलॉजी की पेशकश की, तो उन्होंने भावनाओं को एक अलग स्तर पर तलाशने की सोची।

उन्होंने कहा,‘‘ कोई भी किसी भी प्रकार की प्रेम कथा से ऊब नहीं सकता,फिर चाहे वह किताब हो या फिल्म। प्रेम कथाएं हमेशा रहेंगी,लेकिन ये वक्त के साथ बदलेंगी। जैसे कि औपनिवेशिक काल से पहले की प्रेम कथाएं अगल होंगी,इसमें विछोह होगा,मिलन होगा। फिर जब आप आगे बढ़ेंगे प्रेम का अर्थ अलग हो जाता है.....प्रेम तकनीकि हो गया है, इंटरनेट डेटिंग चल रही हैं और भी बहुत कुछ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर