लाइव न्यूज़ :

अनिल विज को लेकर बोले सत्येंद्र जैन- दिल्ली के बाहर से रोजाना सामने आ रहे हजार से अधिक कोरोना मामले

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 17, 2022 12:23 IST

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के हालिया में दिए गए बयान को लेकर अब दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का जवाब सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि मैं यह भी बता सकता हूं कि दिल्ली में हरियाणा के कितने लोग पॉजिटिव हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजैन ने कहा कि अब तक प्रीकॉशन डोज़ 1,28,000 लोगों को लगाई जा चुकी है।दिल्ली में मामले घट रहे हैं और आज कोरोना के लगभग 14,000 मामले आने चाहिए।

नई दिल्ली: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के उस  बयान का जवाब दिया जिसमें उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में मामलों में "अनियंत्रित" वृद्धि के लिए दिल्ली से सटे राज्य के तीन जिलों में उच्च कोविड ​​​​संक्रमण दर को जिम्मेदार ठहराया था। जैन ने सोमवार को कहा कि ये राजनीतिक बातचीत हैं, मैं यह भी बता सकता हूं कि दिल्ली में हरियाणा के कितने लोग पॉजिटिव हैं। दिल्ली के बाहर से हर दिन 1,000 से अधिक कोरोना मामले सामने आ रहे हैं।

यही नहीं, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने अपनी बात को जारी रखते हुए बताया, "अब तक प्रीकॉशन डोज़ 1,28,000 लोगों को लगाई जा चुकी है। दिल्ली में मामले घट रहे हैं और आज कोरोना के लगभग 14,000 मामले आने चाहिए।" उन्होंने आगे कहा, "कल दिल्ली में कोरोना के 18,286 मामले आए थे और पॉजिटिविटी दर 27.8% थी, लगातार 4 दिनों से कोरोना के मामले कम आ रहे हैं। दिल्ली में अब तक कुल 2,85,00,000 डोज दी जा चुकी है, 100% योग्य आबादी के लोगों को पहली डोज दी जा चुकी है, 80% लोगों को दूसरी डोज दी गई।"

बता दें कि नए साल के शुरू होते ही कोरोना के मामले भी दिल्ली में काफी तेजी से बढ़ते चले जा रहे थे। रोजाना बढ़ते नंबर के कारण राष्ट्रीय राजधानी में यह आंकड़ा 28 हजार तक जा पहुंचा। मगर अब दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से कोरोना केस लगातार कम होते दिख रहे हैं, जो दिल्ली वालों के लिए एक राहत वाली खबर है।

टॅग्स :दिल्ली में कोरोनाSatyendar Jainसत्येंद्र जैनअनिल विजहरियाणाकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील