लाइव न्यूज़ :

कार्यभार संभलाते ही चर्चा में आया नए CJI रंजन गोगोई का पहला बयान, कहीं ये बातें

By स्वाति सिंह | Updated: October 4, 2018 11:06 IST

Ranjan Gogoi First Working Day as CJI: एससीबीए अध्यक्ष विकास सिंह ने सीजेआई से नरमी बरतने की गुहार की थी। उन्होंने कहा था कि बार कृपया सुनवाई के दौरान जूनियर के प्रति उदारता बरते। इसी का जवाब देते हुए सीजेआई रंजन गोगोई ने यह जवाब दिया। 

Open in App

नई दिल्ली, 4 अक्टूबर: जस्टिस रंजन गोगोई ने बुधवार को सीजेआई  के रूप में अपना कार्यभार संभाला। प्रधान न्यायाधीश का पद संभालते ही सीजेआई रंजन गोगोई का पहला बयान चर्चा में आ गया। 

सीजेआई गोगोई ने कहा ' मैं बहुत सख्त हूं, मैं जो हूं वही हूं और मैं इसे बदल नहीं सकता।' यह बयान सीजेआई ने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में दिया। गौरतलब है कि एससीबीए अध्यक्ष विकास सिंह ने सीजेआई से नरमी बरतने की गुहार की थी। उन्होंने कहा था कि बार कृपया सुनवाई के दौरान जूनियर के प्रति उदारता बरते। इसी का जवाब देते हुए सीजेआई रंजन गोगोई ने यह जवाब दिया। 

रोस्टर में किए बदलाव 

बता दें कि जस्टिस रंजन गोगोई ने बुधवार को देश के 46वें प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) के रूप में शपथ ली। इसके बाद उन्होंने अपना कार्यभार संभाला। नए सीजेआई ने अपने कार्यकाल के पहले ही दिन कई अहम कदम उठाए, जिसमें उन्होंने चुनाव सुधार से जुड़ी याचिका को खारिज किया और रोस्टर में बदलाव किया।  

सीजेआई गोगोई ने सुप्रीम कोर्ट का नया रोस्टर जारी किया, जिसमें उन्होंने सुनवाई के लिए अहम मामलों को खुद के पास रखा। इसके साथ इस रोस्टर को तत्काल प्रभाव से आज से ही लागू करने के लिए कहा है। 

गौरतलब है कि ध्यान देने वाली बात यह है कि पिछले महीनों सुप्रीम कोर्ट के रोस्टर को लेकर काफी सवाल उठे थे। इसके लिए चार जजों ने मीडिया के सामने आकर रोस्टर पर सवाल उठाए थे। इनमें नए सीजेआई रंजन गोगोई भी शामिल थे। कोर्ट के रोस्टर को लेकर बवाल मचने के बाद यह तय हो गया था कि मास्टर ऑफ रोस्टर सीजेआई ही होंगे। 

आपको बता दें, सीजेआई रंजन गोगोई का जन्म 18 नवंबर 1954 को हुआ था। उन्होंने 1978 में बतौर वकील पंजीकरण कराया था। 28 फरवरी 2001 को स्थायी जज बने। 12 फरवरी 2011 को रंजन गोगोई पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस हुए। 23 अप्रैल 2012 को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश नियुक्त हुए।

सीजेआई गोगोई पूर्वोत्तर भारत से आने वाले पहले जज हैं जो देश के प्रधान न्यायाधीश के पद को सुशोभित हो गए हैं। वे 17 नवंबर 2019 को सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पद से रिटायर होंगे।

टॅग्स :जस्टिस रंजन गोगोईसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील