लाइव न्यूज़ :

आक्सीजन टैंक में लीकेज से मरीजों की मौत पर बेहद व्यथित हूं : राष्ट्रपति

By भाषा | Updated: April 21, 2021 19:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को कहा कि वह महाराष्ट्र के नासिक में कोविड-19 रोगियों के एक अस्पताल में ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित होने से मरीजों की मौत की घटना से बेहद व्यथित हैं ।

अधिकारियों ने बताया कि जाकिर हुसैन निगम अस्पताल में ऑक्सीजन आपूर्ति टैंक में लीकेज के बाद ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित होने से 22 लोगों की मृत्यु हो गयी। ये रोगी वेंटिलेटर और ऑक्सीजन पर थे।

राष्ट्रपति कोविंद ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ नासिक, महाराष्ट्र में अस्पताल के ऑक्सीजन टैंक में गैस लीक होने के कारण मरीजों की मृत्यु होने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना से बेहद व्यथित हूँ।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदनाएं। मैं सभी अन्य मरीज़ों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो