लाइव न्यूज़ :

'मैं भगवान विष्णु का दसवां 'कल्कि अवतार' हूं, ऑफिस नहीं आ सकता, तपस्या में लीन हूं'

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: May 19, 2018 11:41 IST

गुजरात सरकार में रमेशचंद्र फेफर नाम के अधिकारी ने दावा करते हुए कहा है कि वह भगवान है। उन्होंने अपने आप को भगवान विष्णु का दसवां अवतार कल्कि बताते हुए ऑफिस जाने से मना कर दिया है। फेफर का कहना है कि मैं भगवान कल्कि हूं। ऑफिस नहीं आ सकता हूं क्योंकि मैं विश्व के लोगों की अंतरात्मा को बदलने के लिए ‘तपस्या’ कर रहा हूं।

Open in App

नई दिल्ली, 19 मई। गुजरात सरकार में रमेशचंद्र फेफर नाम के अधिकारी ने दावा करते हुए कहा है कि वह भगवान है। उन्होंने अपने आप को भगवान विष्णु का दसवां अवतार कल्कि बताते हुए ऑफिस जाने से मना कर दिया है। फेफर का कहना है कि मैं भगवान कल्कि हूं। ऑफिस नहीं आ सकता हूं क्योंकि मैं विश्व के लोगों की अंतरात्मा को बदलने के लिए ‘तपस्या’ कर रहा हूं। गुजरात सरकार में सरदार सरोवर पुनर्वास एजेंसी में अधीक्षण अभियंता के पद पर तैनात रमेशचंद्र फेफर ने कारण बताओ नोटिस का जवाब देते हुए ये बात कही है। 

उन्होंने कारण बताओ नोटिस का जवाब देते हुए कहा है कि तपस्या के चलते ही देश में अच्छी बारिश हो रही है। वहीं राजकोट स्थित अपने आवास पर मीडिया बातचीत में फेफर ने कहा है कि, ‘आप विश्वास नहीं करेंगे लेकिन मैं भगवान विष्णु का दसवां अवतार हूं कल्कि हूं और आने वाले दिनों में मैं इसे साबित कर दूंगा। मैं मार्च 2010 में कार्यालय में था तो मैंने महसूस किया कि मैं कल्कि अवतार हूं। तब से मेरे पास दिव्य शक्तियां हैं।’ 

कुछ दिन पहले ही फेफर को कारण बताओ नोटिसा जारी किया गया था। उन्होंने अपने जवाब में उम्र के पांचवें दशक में पहुंच चुके फेफर ने कहा कि वह कार्यालय नहीं आ सकता है क्योंकि मैं तपस्या में लीन हूं। फेफर ने अपने दो पन्नों के जवाब में कहा है, ‘मैं उम्र के पांचवें दशक में प्रवेश करने के साथ ही विश्व के लोगों की अंतरात्मा के बदलाव के लिए अपने घर में तपस्या कर रहा हूं। मैं ऑफिस में बैठ कर इस तरह की तपस्या नहीं कर सकता हूं।’ अधिकारी ने दावा किया कि उसकी तपस्या के कारण ही भारत में पिछले 19 साल से अच्छी बारिश हो रही है। 

रमेश चंद्र ने कहा कि अब यह सरदार सरोवर पुनर्वास एजेंसी को तय करना चाहिए कि एजेंसी के लिए मुझे ऑफिस में बैठा कर समय पास करवाना महत्वपूर्ण है कि देश को सूखे से बचाने के लिए कुछ ठोस काम करना।

फेफर ने दावा किया, ‘क्योंकि मैं कल्कि अवतार हूं इसलिए भारत में अच्छी बारिश हो रही है।’ नोटिस के अनुसार फेफर पिछले आठ महीने में वडोदरा स्थित अपने ऑफिस में केवल 16 दिन उपस्थित रहे हैं। सरदार सरोवर परियोजना से प्रभावित लोगों के पुनर्वास का काम सरदार सरोवर पुनर्वासवत एजेंसी देख रही है।  

टॅग्स :गुजरातभारत सरकारभगवान विष्णु
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

कारोबार15 वर्ष और अधिक आयु के लोगों के लिए बेरोजगारी दर बढ़कर अप्रैल में 5.2 प्रतिशत?, 6 महीने के उच्च स्तर पर आंकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार