लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने छोड़ा एक वक्त का खाना, जानें क्या है इसके पीछे का कारण

By सुमित राय | Updated: April 6, 2020 14:08 IST

बीएस येदियुरप्पा ने कहा, 'भाजपा के स्थापना दिवस पर हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आदेशानुसार मैं आज एक समय का भोजन त्याग करने का पालन कर रहा हूं।'

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के स्थापना दिवस पर पार्टी की ओर से कार्यकर्ताओं से एक वक्त का भोजन छोड़ने की अपील की गई है।सभी कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि एक समय के भोजन त्याग कर जरूरतमंदों तक भोजन का पैकेट पहुंचाएं।

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि आज एक समय का भोजन का त्याग कर दें। पार्टी अध्यक्ष की इस अपील पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने सोमवार यानि 6 अप्रैल को एक वक्त का खाना छोड़ दिया।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा, 'डॉक्टरों, नर्सों, मीडिया कर्मियों के सम्मान के लिए भाजपा के स्थापना दिवस पर हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आदेशानुसार मैं आज एक समय का भोजन त्याग करने का पालन कर रहा हूं।'

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए पार्टी के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को कई दिशा-निर्देश दिए गए हैं, जिनमें एक वक्त का भोजन छोड़ने की भी अपील है। इसके अलावा पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कार्यकर्ता पार्टी कार्यालयों और घरों में बीजेपी का नया झंडा लगाएं, इस दौरान दूरी बनाए रखें, घर पर श्याम प्रसाद मुखर्जी और दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण करें।

सभी कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि एक समय के भोजन त्याग कर जरूरतमंदों तक भोजन का पैकेट पहुंचाएं, ऐसी व्यवस्था बनाएं कि बूथ के हर व्यक्ति के घर पर हाथ से बने दो मास्क जरूर पहुंच जाएं, फेसकवर बनाने और वितरण के वीडियो सोशल मीडिया पर डालें।

इसके अलावा सभी कार्यकर्ता 40 लोगों से पीएम केयर्स फंड में 100 रुपये का अनुदान कराएं, कम से कम 5 लोगों से धन्यवाद पत्र उनके नाम लें जो इस बीमारी के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं, जैसे पुलिस, डॉक्टर, सफाई कर्मी, नर्स, सरकारी कर्मचारी, पार्टी और वरिष्ठ नेताओं के बारे में अपने घर में मौजूद साहित्य पढ़ें।

टॅग्स :बीएस येदियुरप्पाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जेपी नड्डाकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Assembly Elections 2026: 18 विधायक बेटिकट?, भाजपा सूची से गायब नंदिता गोरलोसा, सिद्धार्थ भट्टाचार्य और नुमल मोमिन, सूची देखिए

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारत5 राज्य में चुनाव और 12 मार्च को बीजेपी की बैठक?, प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन, राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा होंगे शामिल, टिकट पर मंथन?

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील