लाइव न्यूज़ :

बिहार में भाजपा विधायक ने हिंसक प्रदर्शनों का किया समर्थन, कहा - मैंने भी 3 किलोमीटर लंबी रेलवे ट्रैक उखाड़ दी थी

By एस पी सिन्हा | Updated: June 26, 2022 20:27 IST

भाजपा विधायक ने कहा कि उन्होंने हाजीपुर पूर्व मध्य रेलवे के जोनल कार्यालय के लिए अपने नेता नित्यानंद राय के कहने पर तीन किलोमीटर तक रेलवे लाइन उखाड़ दिया था। 

Open in App
ठळक मुद्देअवधेश सिंह ने कहा- सरकार की नीतियों के खिलाफ ऐसे उग्र प्रदर्शन होते रहे हैं कहा - नित्यानंद राय के कहने पर 3 किलोमीटर तक रेलवे लाइन उखाड़ दी थी 

पटना: मोदी सरकार की अग्निपथ नीति के खिलाफ हुए उग्र प्रदर्शन को लेकर चल रही बहस के बीच हाजीपुर के भाजपा विधायक अवधेश कुमार सिंह का एक विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि सरकार की नीतियों के खिलाफ ऐसे उग्र प्रदर्शन होते रहे हैं और उन्होंने भी केंद्र सरकार के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन किया है।

 विधायक ने कहा है कि वह पुराने उपद्रवी हैं। अवधेश कुमार सिंह ने दावा किया है कि उन्होंने कई साल पहले सरकार के फैसले का विरोध करते हुए लगभग 3 किलोमीटर लंबी रेलवे ट्रैक उखाड़ दी थी। भाजपा विधायक ने कहा कि उन्होंने हाजीपुर पूर्व मध्य रेलवे के जोनल कार्यालय के लिए अपने नेता नित्यानंद राय के कहने पर तीन किलोमीटर तक रेलवे लाइन उखाड़ दिया था। 

उन्होंने कहा कि साल 1998-99 में राजग की सरकार थी। अटल बिहारी वाजपेयी जी उसका नेतृत्व कर रहे थे, लेकिन जब ममता बनर्जी रेल मंत्री बनी तो वो इस कार्यालय को कोलकाता ले जा रही थी। सरकार अपनी जगह है, लेकिन क्षेत्र अपनी जगह। हम लोगों ने नित्यानंद राय के कहने पर हिंसक और उग्र प्रदर्शन किया। 

उन्होंने कहा कि जब बात हक और अधिकार की हो और आप अगर एक होकर संगठित नहीं रहिएगा, शिक्षित नहीं रहियेगा, तो मिटने के लिए तैयार रहिए। यहां उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों सेना बहाली के लिए केंद्र सरकार द्वारा लागू की गयी अग्निपथ योजना को लेकर छात्रों ने जमकर विरोध किया था। इस दौरान उपद्रवियों ने कई ट्रेनों को आग के हवाले कर दिया था। इसकी जांच अभी पूरी भी नहीं हुई है कि भाजपा विधायक अवधेश कुमार सिंह ने विवादित बयान देकर सनसनी फैला दी है। 

टॅग्स :Awadhesh SinghबिहारBiharRailways
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया