लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद रेप केस: देश भर में विरोध प्रदर्शन, युवा कांग्रेस, NSUI ने दिल्ली, बीजेपी महिला मोर्चा ने बंगाल में निकाला मार्च

By भाषा | Updated: December 1, 2019 01:59 IST

Hyderabad Rape case: भारतीय युवा कांग्रेस और एनएसयूआई और बीजेपी महिला मोर्चा ने महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों के विरोध में निकाला मार्च

Open in App
ठळक मुद्देमहिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध के विरोध में यूथ कांग्रेस, NSUI ने निकाला मार्चहैदराबाद रेप केस के विरोध में बंगाल मं बीजेपी युवा मोर्चा ने निकाला कैंडिल मार्च

नई दिल्ली: भारतीय युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के सदस्यों ने देश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों के विरोध में शनिवार को मार्च निकाला। युवा कांग्रेस के सदस्यों ने लुटियंस दिल्ली में मोमबत्तियां और तख्तियां लेकर शांतिपूर्वक मार्च निकाला। इस घटना के विरोध में पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी में बीजेपी महिला मोर्चा के सदस्यों ने भी कैंडिल मार्च निकाला।

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अमरीश रंजन पांडे ने सरकार पर आरोप लगाया कि वह देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने के लिए कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

पांडे ने कहा, “हम देश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर दुखी हैं। पिछले पांच से छह वर्षों में महिलाओं के खिलाफ अपराध काफी बढ़ गए हैं। सरकार इसके लिए कुछ नहीं कर रही है। अब समय आ गया है कि हमें अपने समाज को खुद को बचाना होगा।”

उन्होंने कहा कि हैदराबाद की 27 वर्षीय पशु चिकित्सक के सामूहिक बलात्कार के बाद उसे जला कर मार देने के हाल में सामने आए मामले ने देश में महिला सुरक्षा के मुद्दे की ओर फिर से लोगों का ध्यान खींचा है। केंद्र सरकार महिलाओं की रक्षा करने में ‘‘विफल’’ रही है।

एनएसयूआई के सदस्यों ने पटेल चौक मेट्रो स्टेशन से संसद मार्ग थाने तक मार्च निकाला। उन्होंने पशु चिकित्सक के लिए न्याय की मांग करते हुए पुलिस स्टेशन के बाहर तेलंगाना सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेस से जुड़े एनएसयूआई ने न्याय मांगने के लिए घटना के खिलाफ संसद के सामने प्रदर्शन कर रही अनु दुबे को हिरासत में लेने का भी विरोध प्रदर्शन किया।

सदस्यों ने मांग की कि आरोपियों को तुरंत सजा दी जाए और इस तरह के जघन्य अपराध पर कम से कम मौत की सजा का प्रावधान किया जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी अपील की कि वे देश भर में महिलाओं के खिलाफ अपराध में बढ़ोतरी के बारे में राष्ट्र को संबोधित करें।

टॅग्स :हैदराबादरेपभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए