लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना मामला: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया की आजादी पर पाबंदी लगाने के इच्छुक नहीं हैं हम

By भाषा | Updated: December 12, 2019 23:32 IST

प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे और न्यायमूर्ति एस ए नजीर तथा न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने कहा, ‘‘प्रथम दृष्टया , हम मीडिया पर पाबंदी लगाने के इच्छुक नहीं हैं।’’

Open in App

उच्चतम न्यायालय ने तेलंगाना में एक पशु चिकित्सक से बलात्कार एवं उसकी हत्या के मामले और इस घटना के चारों आरोपियों के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने की रिपोर्टिंग करने से मीडिया को रोकने की कोशिश बृहस्पतिवार को नामंजूर कर दी। प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे और न्यायमूर्ति एस ए नजीर तथा न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने कहा, ‘‘प्रथम दृष्टया , हम मीडिया पर पाबंदी लगाने के इच्छुक नहीं हैं।’’

मुठभेड़ घटना की स्वतंत्र जांच की मांग करते हुए एक याचिका दायर करने वाले वकीलों में शामिल एक अधिवक्ता ने आरोप लगाया कि मीडिया पर कुछ नियंत्रण रहना चाहिए क्योंकि यह पुलिस द्वारा किए गए अपराध के बारे में चुनिंदा तरीके से साक्ष्यों को उजागर कर रहा है।

इसके बाद , पीठ की यह टिप्पणी आई। पीठ ने कहा, ‘‘हम अयोध्या जैसे मामलों को छोड़ कर, जिसमें मध्यस्थता गोपनीय थी, अन्य मामलों में मीडिया पर पाबंदी लगाना नहीं चाहते। कुछ संतुलन रहना चाहिए। ’’

न्यायालय ने कहा कि मीडिया हर जगह है और बाद में पीठ ने अपने आदेश में बलात्कार एवं मुठभेड़ के मामलों पर रिपोर्टिंग से निपटने में प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की सहायता मांगी। 

टॅग्स :हैदराबाद रेप केससुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील