लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद: गोशामहल विधायक राजा सिंह के खिलाफ FIR, पैगंबर मोहम्मद को लेकर की थी टिप्पणी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 5, 2025 22:22 IST

पुलिस ने बताया कि सिंह के पैगंबर मोहम्मद के बारे में कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ, जिसके बाद लोगों के एक समूह ने शनिवार को शालीबंदा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

Open in App
ठळक मुद्देहैदराबाद पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित टिप्पणियों के लिए गिरफ्तार किया गया था।भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीता था।

हैदराबादः मध्य प्रदेश में हाल ही में आयोजित एक बैठक में पैगंबर मोहम्मद के बारे में कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए तेलंगाना के गोशामहल से विधायक टी राजा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हैदराबाद पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सिंह के पैगंबर मोहम्मद के बारे में कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ, जिसके बाद लोगों के एक समूह ने शनिवार को शालीबंदा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। सिंह हिंदुत्व के समर्थन में बयान देने के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले, उन्हें अगस्त 2022 में इस्लाम और पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित टिप्पणियों के लिए गिरफ्तार किया गया था।

हालांकि, बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीता था। हालांकि, उन्होंने 2025 की शुरुआत में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

टॅग्स :हैदराबादPoliceMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया