लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद एनकाउंटरः आरोपी की पत्नी रेणुका ने कहा-पुलिस हमें भी उसी जगह पर मार दे, आरिफ की मां ने कहा-मेरा बेटा नहीं रहा

By भाषा | Updated: December 6, 2019 20:29 IST

आरिफ के पिता ने पहले कहा था कि उसके बेटे ने यदि गुनाह किया है तो वह कड़ी से कड़ी सजा का हकदार है। चेन्नकेशावुलू की गमगीन पत्नी रेणुका ने कहा कि पुलिस को उसे भी मार देना चाहिए क्योंकि पति की मौत के बाद उसके लिए कुछ बचा नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देमुझसे कहा गया कि मेरे पति को कुछ नहीं होगा और वह जल्द लौट आएगा।मुझे भी उसी जगह ले जाइए जहां मेरे पति को मार डाला गया और मुझे भी मार डालिए।

बलात्कार और हत्या के चारों आरोपियों के परिवार कथित पुलिस मुठभेड़ में अपने परिजन के मारे जाने की खबर पाकर स्तब्ध रह गये। मुख्य आरोपी मोहम्मद आरिफ की मां अवाक थी और उसने बस इतना कहा कि मेरा बेटा नहीं रहा।

आरिफ के पिता ने पहले कहा था कि उसके बेटे ने यदि गुनाह किया है तो वह कड़ी से कड़ी सजा का हकदार है। चेन्नकेशावुलू की गमगीन पत्नी रेणुका ने कहा कि पुलिस को उसे भी मार देना चाहिए क्योंकि पति की मौत के बाद उसके लिए कुछ बचा नहीं है।

उसने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ मुझसे कहा गया कि मेरे पति को कुछ नहीं होगा और वह जल्द लौट आएगा। अब मुझे नहीं पता कि मैं क्या करूं। मुझे भी उसी जगह ले जाइए जहां मेरे पति को मार डाला गया और मुझे भी मार डालिए।’’ चेन्नेशावुलू की हाल ही में शादी हुई थी।

शिवा के पिता जोल्लू रामप्पा ने कहा कि हो सकता है कि उसके बेटे ने अपराध किया हो लेकिन वह ऐसी परिणति का हकदार नहीं था। मीडियाकर्मियों के सवालों के जवाब में उसने कहा, ‘‘कई लोगों ने बलात्कार एवं हत्याएं की हैं लेकिन उन्हें इस तरह नहीं मारा गया। उनके साथ भी ऐसा ही बर्ताव क्यों नहीं किया गया।’’

स्थानीय लोगों का कहना है कि चारों आरोपी कम पढ़े-लिखे और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से थे लेकिन वे अच्छा कमाते थे, खर्चीली जिंदगी जीते थे एवं शराब एवं अन्य चीजों पर पैसे खर्च करते थे। आरिफ (26) ट्रक ड्राइवर बनने से पहले एक स्थानीय पेट्रोल पंप पर काम करता था।

वह तेलंगाना के नारायणपेट जिले के जाकलर गांव का था। अन्य आरोपी जोल्लू शिवा और जोल्लू नवीन क्लीनर का काम करते थे और उसी जिले के गुडिगंडला गांव के रहने वाले थे। दोनों की उम्र 20साल थी। चिंटाकुंटू चेन्नकेशावुलू (20) भी उसी गांव का था और ट्रक ड्राइवर था।

उन्हें जानने वाले लोग बताते हैं कि चेन्नकेशावुलू को गुर्दे की बीमारी थी। मकथल नामक एक व्यक्ति ने कहा कि उनके माता-पिता उन्हें नियंत्रित नहीं कर सके क्योंकि वे पढे-लिखे नहीं हैं। वे लोग भले ही अच्छा कमाते थे लेकिन उनकी कोई जवाबदेही नहीं थी। वे कम उम्र से ही शराब पीने लगे थे। 

टॅग्स :हैदराबाद रेप केसतेलंगानाहैदराबादएनकाउंटर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील