लाइव न्यूज़ :

सुषमा स्वराज से बेटी की गुहार- मेरी मां ओमान में देह व्यापार के धंधे में फंसी है, प्लीज जल्दी लाया जाए

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 23, 2018 04:36 IST

लड़की ने सुषमा स्वराज को एक पत्र भी लिखा है, जिसमें उसने बताया है कि उसकी मां भारत से ओमान कैसे पहुंची और कैसे देह व्यापार के धंधे में फंस गई।

Open in App

हैदराबाद, 23 मार्च; हैदराबाद में रहने वाली एक लड़की ने मां को ओमान मस्कट से वापस बुलाने के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और तेलंगाना सरकार से आग्रह की है कि वह जल्द से उसकी मां को भारत लाया जाया।  लड़की हैदराबाद के गुरुकाल्पा सुरम जेदीमेटला की निवासी है। इसकी मां 2017 से मस्कट में अवैध देह व्यापार के धंधे में फंस गई है। 

लड़की ने इस बात को लेकर सुषमा स्वराज को एक पत्र भी लिखा है, जिसमें उसने बताया है कि कैसे उसकी मां भारत से ओमान पहुंची और कैसे देह व्यापार के धंधे में फंस गई। इसकी मां का नाम चिंततालपल्ली नागमानी है। चिंततालपल्ली नागमानी की बेटी ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि जून 2017 में उसके पिता सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसके बाद उसके परिवार की आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई। विदेश में नौकरी पाने के लिए उनकी मां ने स्थानीय एजेंट श्रीनिवास से संपर्क किया। 

बेटी ने आगे बताया  एजेंट श्रीनिवास ने मां को बोला कि वह 15 हजार रुपए वेतन दिलाएगा, उसे विदेश में एक सेल्सविमन की जरूरत है। जिसके बाद मेरी मां को 11 अक्टूबर, 2017 को दुबई भेजा। जहां उन्होंने एक महीने के लिए अल-निसा लेबर भर्ती कार्यालय में काम किया। इसके कुछ दिनों बाद मेरी मां को ओमान के मस्कल एक होटल में जबरन डांस करने के लिए गंदे कपड़ों में भेजा जाता था। जब मेरी मां होटल के मैनेजर से इसका विरोध करती थी तो वह लोग उसका शोषण भी किया करते थे। एक दिन इसी दौरान मेरी मां को बहुत पीटा भी गया तो वह भाग कर पास के स्थानीय चर्च में गई। उसके शरीर पर चोट लगी थी।चर्च प्रबंधक ने उसे दूतावास के कार्यालय से संपर्क कराया। 4 जनवरी 2018 को भारतीय दूतावास के कार्यालय से संपर्क किया। लेकिन वह अभी भी आने में अफसल है क्योंकि उसका पासपोर्ट होटल के प्रबंधकों के पास ही रह गया है। 

बेटी ने बताया कि मेरी मां ने किसी तरह फोन कॉल करके मुझसे पिछले हफ्ते बात की है। जिसके बाद मैंने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पास  एमबीटी नेता अमजदुल्ला खान खालिद के माध्यम से अपना पत्र भी पहुंचवाया है। 

टॅग्स :सुषमा स्वराजहैदराबादमानव तस्करी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेंद्रीय मंत्री बंदी संजय के बेटे को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया, पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार; जानें पूरा मामला

भारतPOCSO मामले में लुकआउट नोटिस के बाद बंदी संजय कुमार के बेटे बंदी साईं भागीरथ ने किया सरेंडर

ज़रा हटकेविवाह नहीं कराओगे तो जान दूंगा?, शादी टूटने से नाराज, मोबाइल टावर पर चढ़ा मंटू कुमार, आत्महत्या की धमकी, 4 घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने नीचे उतरा

भारत‘पेट्रोल, गैस और डीज़ल का इस्तेमाल बहुत संयम से करें’: पश्चिम एशिया तेल संकट के बीच मोदी का संदेश

क्राइम अलर्टHyderabad News: प्रेम प्रसंग में खूनी खेल; पहले पीछा किया, फिर चाकू से वार कर ली इंजीनियरिंग छात्र की जान

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार