लाइव न्यूज़ :

4 साल की बच्ची की दरियादिली ने लूटा सबका दिल, सोशल मीडिया पर खूब हो रही तारीफ

By गुणातीत ओझा | Updated: October 11, 2020 14:26 IST

हैदराबाद में रहने वाली चार साल की यक्ष पेडिरेडला ने वहां के नेहरू जूलॉजिकल पार्क से पांच पक्षियों को गोद लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देचार साल की बच्ची ने हैदराबाद नेहरू जूलॉजिकल पार्क से पांच पक्षियों को लिया गोद।बच्ची के इस दरियादिली भरे कदम को सोशल मीडिया पर हो रही खूब तारीफ।

हैदराबाद। सही ही कहा गया है कि बच्चों का दिल मोम का होता है, किसी के लिए भी पिघल सकता है। बच्चों की मासूमियत को उजागर करता एक वाकया हैदराबाद में सामने आया है। एक चार साल की बच्ची को पक्षी इतने प्यारे हैं कि वह तीन माह के लिए पांच पक्षियों को गोद ले ली। न्यूज एजेंसी एएनआई ने बच्ची के इस दरियादिली भरे कदम का वाकया ट्वीट किया है। सोशल मीडिय पर देखते ही देखते यह बच्ची लोगों की चहेती हो गई है। 

हैदराबाद में रहने वाली चार साल की यक्ष पेडिरेडला ने वहां के नेहरू जूलॉजिकल पार्क से पांच पक्षियों को गोद लिया है। यक्ष तीन महीने की अवधि के लिए इन सभी चिड़िया की देखभाल करेगी। यक्ष पेडिरेडला के पिता ने बताया कि उनकी बेटी नेहरू जूलॉजिकल पार्क घूमने गई थी। इस दौरान उसे चिड़ियाघर के पक्षी पसंद आ गए और वो उन्हें घर ले जाने का मन बना ली।

4 साल की बेबी डी. यक्ष पेडिरेडला ने नेहरू जूलॉजिकल पार्क हैदराबाद से 3 महीने की अवधि के लिए 5 छोटे पक्षियों को गोद लिया है। नेहरू जूलॉजिकल पार्क हैदराबाद ने एक प्रेस नोट में कहा कि यक्ष अपने माता-पिता के साथ नेहरू जूलॉजिकल पार्क हैदराबाद घूमने आई थी, इस दौरान उसने पक्षियों को गोद लेने में गहरी दिलचस्पी दिखाई। बच्ची की दिलचस्पी को देखते हुए उसके पिता ने ऑनलाइन भुगतान प्रणाली के माध्यम से पक्षियों को गोद लेने की प्रक्रिया के शुल्क का भुगतान किया।

नेहरू जूलॉजिकल पार्क के क्यूरेटर एन क्षितजा ने चिड़ियाघर के पक्षियों को गोद लेने में गहरी रुचि दिखाने के लिए यक्ष और उसके माता-पिता को धन्यवाद दिया।

टॅग्स :हैदराबादचिड़ियाघरवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप