लाइव न्यूज़ :

सरे बाजार में महिला को पति ने कहा-तलाक, तलाक, तलाक, मामला दर्ज

By भाषा | Updated: August 20, 2019 13:25 IST

पुलिस को 18 अगस्‍त को दिए प्रार्थना पत्र में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि तलाक देने के बाद पति ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के सैंता गांव निवासी शहनाज बेगम (35) का 2011 में बांगरमऊ के अतरधनी निवासी फख्रुद्दीन खां के साथ निकाह हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देशहनाज ने यह भी आरोप लगाया कि फख्रुद्दीन ने कानून का मजाक उड़ाते हुए कहा यह तीन तलाक कानून उसका कुछ नहीं बिगाड़ पायेगा।पीड़िता ने घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को देकर प्राथमिकी पंजीक्रत करने की गुहार लगायी।

उन्नाव जिले के फतेहपुर चौरासी थाना इलाके में बकरीद के पहले मायके में रह रही महिला शहर के तकिया चौराहे पर लगने वाली बाजार में कपडे़ खरीदने गयी थी, जहां उसके पति ने उसे सरे बाजार तीन तलाक दे दिया और जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस को 18 अगस्‍त को दिए प्रार्थना पत्र में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि तलाक देने के बाद पति ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के सैंता गांव निवासी शहनाज बेगम (35) का 2011 में बांगरमऊ के अतरधनी निवासी फख्रुद्दीन खां के साथ निकाह हुआ था।

शहनाज पिछले कई साल से मायके में ही रह रही थी। उन्‍होंने बताया कि शहनाज ने प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि वह कपड़ा खरीदने बाजार गई थी जहां उसका पति उसे मिल गया। उन्होंने बताया कि शहनाज ने अपने प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि पति ने उसे जान से मारने की धमकी दी और तीन बार तलाक बोलकर हमेशा के लिए रिश्ता खत्म करने की बात कही।

शहनाज ने यह भी आरोप लगाया कि फख्रुद्दीन ने कानून का मजाक उड़ाते हुए कहा यह तीन तलाक कानून उसका कुछ नहीं बिगाड़ पायेगा। पीड़िता ने घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को देकर प्राथमिकी पंजीक्रत करने की गुहार लगायी।

पुलिस ने पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर 18 अगस्‍त को प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी पर कार्रवाई की बात कही है। प्राथमिकी पंजीक्रत करने में हुई देरी के सवाल पर थानाध्यक्ष का कहना था कि पीडिता द्वारा प्रार्थनापत्र देने पर मामला पंजीक्रत किया गया है।

टॅग्स :तीन तलाक़उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो