लाइव न्यूज़ :

सितंबर से शुरू होगा ‘हुनर हाट’, ‘लोकल से ग्लोबल’ होगी थीम: केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी

By भाषा | Updated: May 23, 2020 14:16 IST

उल्लेखनीय है कि फरवरी, 2020 में इंडिया गेट पर आयोजित "हुनर हाट" में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अचानक पहुंच कर दस्तकारों-शिल्पकारों की हौसलाअफजाई की थी।

Open in App
ठळक मुद्दे"हुनर हाट" में सामजिक दूरी , साफ-सफाई, सेनेटाईज़ेशन, मास्क आदि की विशेष व्यवस्था की जाएगी।साथ ही "जान भी जहान भी" नाम से एक मंडप होगा जहां लोगों को "पैनिक नहीं प्रिकॉशन" (डरे नहीं एहतियात बरतें) की थीम पर जागरुकता पैदा करने वाली जानकारी भी दी जाएगी।

नयी दिल्ली: केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शनिवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर ‘हुनर हाट’ का आयोजन सितंबर महीने में होगा और यह ‘लोकल से ग्लोबल’ थीम पर आधारित होगा। उन्होंने यह भी कहा कि अब इस आयोजन में पहले से ज्यादा दस्तकारों और शिल्पकारों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी तथा सामाजिक दूरी का पूरा ख्याल रखा जाएगा। '

नकवी ने एक बयान में कहा, ‘‘पिछले पांच वर्षों में पांच लाख से ज्यादा भारतीय दस्तकारों, शिल्पकारों को रोजगार के अवसर प्रदान करने वाले "हुनर हाट" के दुर्लभ हस्तनिर्मित स्वदेशी सामान लोगों में काफी लोकप्रिय हुए हैं। देश के दूर-दराज के क्षेत्रों के दस्तकारों, शिल्पकारों, कारीगरों, हुनर के उस्तादों को मौका और बाजार देने वाला "हुनर हाट" स्वदेशी हस्तनिर्मित उत्पादनों का "प्रामाणिक ब्रांड" बन गया है।’’

उल्लेखनीय है कि फरवरी, 2020 में इंडिया गेट पर आयोजित "हुनर हाट" में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अचानक पहुंच कर दस्तकारों-शिल्पकारों की हौसलाअफजाई की थी। मोदी ने "मन की बात" में भी "हुनर हाट" के स्वदेशी उत्पादनों और दस्तकारों के काम की सराहना की थी।’’ नकवी के मुताबिक कोरोना वायरस के चलते देशव्यापी लॉकडाउन में मिले समय का सदुपयोग कर दस्तकारों, कारीगरों ने अगले "हुनर हाट" की उम्मीद में बड़ी तादाद में हस्तनिर्मित दुर्लभ स्वदेशी सामग्री को तैयार किया है जिसे ये दस्तकार, कारीगर अगले "हुनर हाट" में प्रदर्शनी एवं बिक्री के लिए लाएंगे।

उन्होंने बताया कि "हुनर हाट" में सामजिक दूरी , साफ-सफाई, सेनेटाईज़ेशन, मास्क आदि की विशेष व्यवस्था की जाएगी, साथ ही "जान भी जहान भी" नाम से एक मंडप होगा जहां लोगों को "पैनिक नहीं प्रिकॉशन" (डरे नहीं एहतियात बरतें) की थीम पर जागरुकता पैदा करने वाली जानकारी भी दी जाएगी।

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा अभी तक देश के विभिन्न भागों में दो दर्जन से अधिक "हुनर हाट" का आयोजन किया जा चुका है, जिसमें लाखों दस्तकारों, शिल्पकारों, कारीगरों को रोजगार-रोजगार के अवसर मिले हैं। नकवी का कहना है कि आने वाले दिनों में चंडीगढ़, दिल्ली, प्रयागराज, भोपाल, जयपुर, हैदराबाद, मुंबई, गुरुग्राम, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता, देहरादून, पटना, नागपुर, रायपुर, पुडुचेरी, अमृतसर, जम्मू, शिमला, गोवा, कोच्चि, गुवाहाटी, भुवनेश्वर, अजमेर, अहमदाबाद, इंदौर, रांची, लखनऊ आदि स्थानों पर "हुनर हाट" का आयोजन किया जाएगा। 

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनदिल्लीमुख्तार अब्बास नक़वी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए