लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में शुरु हुआ हुनर हाट, नकवी बोले: स्वदेशी उत्पाद हैं इसकी वैश्विक पहचान

By भाषा | Updated: November 11, 2020 16:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 नवंबर केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बुधवार को यहां ‘हुनर हाट’ का उद्घाटन किया और कहा कि स्वदेशी उत्पाद ही इस आयोजन की ‘लोकल शान’ और ‘ग्लोबल पहचान’ हैं।

पीतमपुरा के दिल्ली हाट में आयोजित इस हुनर हाट के उद्घाटन समारोह में अल्पसंख्यक कार्य राज्य मंत्री किरेन रिजिजू भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर नकवी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ हुनर हाट "लोकल के लिए वोकल" के संकल्प के साथ देश के दस्तकारों, शिल्पकारों के स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और "आत्मनिर्भर भारत" मिशन को मजबूत करने का प्रभावी प्लेटफार्म साबित हो रहा है।’’

उनके मुताबिक, कोरोना वायरस महामारी की चुनौतियों के चलते लगभग 7 महीनों के बाद "हुनर हाट" का आयोजन होने से देश के लाखों, स्वदेशी विरासत के उस्ताद दस्तकारों, शिल्पकारों में उत्साह और ख़ुशी का माहौल है।

नकवी ने कहा कि इस हुनर हाट में "माटी, मैटल और मचिया’ संबंधी उत्पाद आकर्षण का प्रमुख केंद्र हैं। इसमें मिट्टी से बने अद्भुत खिलौने एवं अन्य आकर्षक उत्पाद, कुम्हार कला की जादूगरी, धातु से बने विभिन्न उत्पाद और देश के कोने-कोने से लकड़ी, जूट, बेंत-बांस से बने दुर्लभ हस्तनिर्मित उत्पाद प्रदर्शनी एवं बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।’’

उन्होंने इस बार से "हुनर हाट" में प्रदर्शित सामान को ऑनलाइन खरीदने की भी सुविधा दी जा रही है। यह "हुनर हाट" इ-प्लेटफार्म एवं वर्चुअल प्लेटफार्म पर भी उपलब्ध है।

नकवी ने कहा, ‘‘देश के हर क्षेत्र में देशी उत्पादन की बहुत पुरानी और पुश्तैनी परंपरा रही है, वह लुप्त हो रही थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करने के आह्वान ने भारत के स्वदेशी उद्योग में नई जान डाल दी है।’’

उन्होंने यह भी कहा कि इस आयोजन में सामाजिक दूरी और कोरोना वायरस से संबंधित दिशानिर्देंशों का पालन किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो