लाइव न्यूज़ :

Bihar Police Recruitment 2023: बिहार पुलिस में बंपर बहाली, महिला और ‘ट्रांसजेंडर’ के लिए भी भरपूर मौका, जानें पूरी डिटेल

By आजाद खान | Updated: April 29, 2023 12:55 IST

एलान के मुताबिक, यह भर्ती इसी महीने शुरू होगी और इस साल के अंत तक इसे पूरी कर ली जाएगी। इस भर्ती में महिला और ‘ट्रांसजेंडर’ को भी मौका दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार पुलिस में बंपर बहाली का एलान हुआ है। यह भर्ती इसी महीने से शुरू होगी और इसी साल दिसबंर तक इसे पूरी कर ली जाएगी। इस बहाली में महिला और ‘ट्रांसजेंडर’ के लिए भी भरपूर मौका है।

पटना:  बिहार सरकार राज्य पुलिस बल में 56 ‘ट्रांसजेंडर’ सहित 21,391 कांस्टेबल की भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरू करेगी। शुक्रवार को मुख्यालय के अपर महानिदेशक ने इस बात का एलान किया है। बताया जा रहा है कि बिहार में ऐसा पहली पहली बार हो रहा है जब इतने पदों पर एक साथ सिपाहियों की भर्ती की जाएगी। 

जानकारी के अनुसार, इसी महीने के अंत से शुरू होने वाली भर्ती को इसी साल नवंबर तक पूरा कर लिया जाएगा और दिसंबर 2023 तक सफल उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र बांटने का लक्ष्य रखा गया है। ऐसे में इस भर्ती को लेकर और भी जानकारियां दी गई है। 

भर्ती पर  मुख्यालय के अपर महानिदेशक ने क्या कहा है

इस पर बोलते हुए अपर महानिदेशक (मुख्यालय) जे.एस. गंगवार ने इसकी घोषणा करते हुए संवाददाताओं से कहा, ‘‘ बिहार सरकार द्वारा राज्य पुलिस बल में यह बड़े पैमाने पर भर्ती होगी। राज्य पुलिस में 7,903 महिला कांस्टेबल समेत कुल 21,391 कांस्टेबल की भर्ती की जाएगी। भर्ती की प्रक्रिया इस महीने के अंत तक शुरू होगी और इस साल दिसंबर तक पूरी हो जाएगी। कुल 21,391 में से 56 ‘ट्रांसजेंडर‘ लोगों की भर्ती की जाएगी।” 

उन्होंने कहा कि इसके अलावा सरकार पुलिस बल में 1288 अवर निरीक्षकों और 194 सहायक अवर निरीक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया भी शुरू करेगी। जानकारी के अनुसार, इस भर्ती के लिए दो चरण में परीक्षा होगी जिसमें उम्मीदवारों को एक लिखित परीक्षा देनी होगी और इसके बाद शारीरिक परीक्षण देना होगा। बता दें कि यह सारी भर्ती बोर्ड द्वारा ही की जाएगी जिसके लिए विज्ञापन भी निकलेगा। 

क्या है उम्र सीमा और कितनी चाहिए योग्यता

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को कम से कम इंटर पास होना जरूरी है। यही नहीं इस बहाली के लिए सामान्य वर्ग में उम्र सीमा 18 से 25 साल रखी गई है। वहीं अगर बात करेंगे अत्यंत पिछड़े वर्ग की तो इनके लिए 18 से 27 साल उम्र सीमा निर्धारित की गई है। इस भर्ती में शामिल होने वाले एससी-एसटी उम्मीदवारों की उम्र 18 से 30 साल होनी चाहिए।  

भाषा इनपुट के साथ  

टॅग्स :बिहारPoliceनौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत