लाइव न्यूज़ :

हबलीस-ई-कॉमर्स: जम्मू कश्मीर अपराध शाखा ने दो लोगों को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: January 8, 2021 18:57 IST

Open in App

जम्मू, आठ जनवरी जम्मू-कश्मीर पुलिस की अपराध शाखा ने शुक्रवार को 'हबलीस-ई-कॉमर्स' में करोड़ों की धोखाधड़ी के मामले में पुंछ और जम्मू जिलों से दो लोगों को गिरफ्तार किया है ।अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि यह मामला एक गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी द्वारा छह आरोपियों द्वारा संचालित 'हबलीस-ई-कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड ' के नाम पर की गई करोड़ों की धोखाधड़ी से संबंधित है, जिन्होंने पुंछ और राजौरी जिलों में भोले-भाले लोगों की कड़ी मेहनत की कमाई को भारी ब्याज के साथ विभिन्न उत्पाद उपलब्ध कराने के बहाने ठगा।

इस सिलसिले में अपराध शाखा की जम्मू विंग में 2019 में मामला दर्ज किया गया था।

उन्होंने कहा कि पुंछ और जम्मू जिलों में कई छापों के बाद मेंढर तहसील के धाक्की बेहरा के अली मोहम्मद और मोहम्मद सईद खान को गिरफ्तार किया गया ।

अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपी कम समय में पैसे दोगुना करने के बहाने उक्त ई-कॉमर्स कंपनी के प्राइम एजेंट के तौर पर काम कर भोले-भाले लोगों से करोड़ों रुपये की रकम ठगने में शामिल हैं।

उन्होंने बताया,"अली मोहम्मद को जम्मू के बख्शी नगर इलाके से गिरफ्तार किया गया । वह लंबे समय से अपना ठिकाना बदलकर गिरफ्तारी से बच रहा था। करोड़ों की धोखाधड़ी में नाम सामने आने के बाद वह सऊदी अरब भी भाग गया था।”

उन्होंने कहा, "दूसरे आरोपी मोहम्मद सईद खान को मेंढर (पुंछ) स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस संबंध में मेंढर पुलिस थाने में कानून की संबंधित धाराओं के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया गया था।”

अधिकारियों ने बताया कि खान पर पुंछ की चुगान तहसील के एक मोहम्मद अजीज के मकान पर भी अतिक्रमण करने का आरोप है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए