शिमला, 24 अप्रैल। हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) अब से कुछ समय बाद कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित करने वाला है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक (HPBOSE 12th Results 2018) हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन कक्षा 12 वीं के रिजल्ट आज शाम तक जारी हो सकते हैं। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक HPBOSE 24 अप्रैल को करीब शाम 7 बजे 12वीं कक्षा के परिणाम जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है।
12वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले छात्र अपना रिजल्ट देखने के लिए हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर क्लिक कर चैक कर सकते हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं के रिजल्ट जारी होने के बाद 10वीं कक्षा के रिजल्ट भी जल्द ही घोषित करेगा।
हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं के छात्र ऐसे चेक करें रिजल्ट 1. छात्र सबसे पहले अपना रिजल्ट देखने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर क्लिक करें।2. वेबसाइट पर क्लिक करने के बाद आपको वहां HPBOSE class 12th Result 2018 का लिंक दिखेगा। इस लिंक पर क्लिक करें।3. लिकं पर क्लिक करने के बाद अपना रोल नंबर डालें।4. इसके बाद आपका रिजल्ट (Himachal Pradesh Board Class 12th Result 2018) आपकी स्क्रीन पर होगा।5. यहां से आप रिजल्ट (HPBOSE Class 12th Result 2018) की कॉपी भी डाउनलोड कर सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेश बोर्ड के बारे में हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेश बोर्ड, हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार की एक एजेंसी है जो हिमाचल प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में छात्रों के लिए पाठ्यक्रम व उनके परीक्षाओं को आयोजित करती है। इसकी स्थापना 1969 में किया गया था।
इसका मुख्यालय धर्मशाला में स्थित है। इसके पहले चेयरमेन में कांगडा के कल्टर चंद राणा थे। बोर्ड प्रत्येक साल 5 लाख से अधिक छात्रों के लिए 1650 एग्जामिनेशन सेंटर मुहैया कराता है। इसके वर्तमान सचिव अश्विन राज शाह हैं।