शिमला, 24 अप्रैल। हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने मंगलवार (24, अप्रैल) को कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। हिमाचल प्रदेश स्कूल एजुकेश बोर्ड के अन्तर्गत परीक्षा देने वाले छात्र अपना रिजल्ट देखने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर क्लिक कर अपने परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हिमाचल प्रदेश बोर्ड अब जल्द ही 10वीं कक्षा के रिजल्ट घोषित करेगा।
हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं के छात्र ऐसे चेक करें रिजल्ट 1. छात्र सबसे पहले अपना रिजल्ट देखने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर क्लिक करें।2. वेबसाइट पर क्लिक करने के बाद आपको वहां HPBOSE class 12th Result 2018 का लिंक दिखेगा। इस लिंक पर क्लिक करें।3. लिकं पर क्लिक करने के बाद अपना रोल नंबर डालें।4. इसके बाद आपका Himachal Pradesh Board Class 12th Result 2018 / HPBOSE +2 Results 2018 आपकी स्क्रीन पर होगा।5. यहां से आप रिजल्ट HPBOSE 12th Result 2018 / HP Intermediate Results 2018 की कॉपी भी डाउनलोड कर सकते हैं।हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेश बोर्ड के बारे में हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेश बोर्ड, हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार की एक एजेंसी है जो हिमाचल प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में छात्रों के लिए पाठ्यक्रम व उनके परीक्षाओं को आयोजित करती है। इसकी स्थापना 1969 में किया गया था।
इसका मुख्यालय धर्मशाला में स्थित है। इसके पहले चेयरमेन में कांगडा के कल्टर चंद राणा थे। बोर्ड प्रत्येक साल 5 लाख से अधिक छात्रों के लिए 1650 एग्जामिनेशन सेंटर मुहैया कराता है। इसके वर्तमान सचिव अश्विन राज शाह हैं।