लाइव न्यूज़ :

Howrah violence: बंगाल बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को किया गया गिरफ्तार, हावड़ा जाते समय पुलिस ने अरेस्ट किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 11, 2022 17:13 IST

सुकांत मजूमदार को पहले उनके घर पर हाउस अरेस्ट किया गया था। जहां से वह पुलिस का घेरा तोड़कर निकल गए। बाद में हावड़ा के पंचला जाने के क्रम में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देमजूमदार को पहले उनके घर पर हाउस अरेस्ट किया गया था हावड़ा के पंचला जाने के दौरान उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के हावड़ा में हुई हिंसा प्रभावित क्षेत्र में जाते समय भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को द्वितीय हुगली सेतु पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सुकांत मजूमदार को पहले उनके घर पर हाउस अरेस्ट किया गया था। जहां से वह पुलिस का घेरा तोड़कर निकल गए। बाद में हावड़ा के पंचला जाने के क्रम में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

पूर्व बीजेपी नेता नूपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर की गई कथित टिप्पणी के खिलाफ शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में विभिन्न स्थानों पर सड़कों और रेलवे पटरियों को अवरुद्ध कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा कार्यालय पर भी धावा बोल दिया।  गृह मंत्रालय की ओर से शुक्रवार की नमाज से पहले सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए अलर्ट जारी किया गया था। गृह मंत्रालय ने नूपुर की टिप्पणी के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए एडवाइजरी जारी की थी। 

शुक्रवार को दक्षिण पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के एस आनंद ने कहा कि चेंगल स्टेशन पर प्रदर्शनकारियों के विरोध के कारण हावड़ा-खड़गपुर मार्ग पर लोकल और लंबी दूरी की ट्रेनों की पार्किंग के कारण यातायात प्रभावित हुआ। इसके बाद यात्रियों को विभिन्न स्टेशनों पर इंतजार करना पड़ा।

वहीं इस हंगामे पर सीएम ममता बनर्जी का कहना है कि हावड़ा हिंसा के पीछे कुछ राजनीतिक दलों का हाथ है. उन्होंने कहा कि दंगा भड़काने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। बता दें कि विवादित टिप्पणी को लेकर जुमे की नमाज के बाद देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किए गए थे।  

टॅग्स :पश्चिम बंगालMamta BanerjeeBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप