लाइव न्यूज़ :

'सरकार यह कैसे कह सकती है उसके पास माल्या से जुड़ी जानकारी नहीं', शिवसेना ने केंद्र को घेरा

By भाषा | Updated: October 7, 2020 14:29 IST

केंद्र सरकार ने सोमवार को न्यायालय को बताया था कि माल्या को तब तक प्रत्यर्पित नहीं किया जा सकता जब तक ब्रिटेन में उसके विरुद्ध चल रही ‘न्यायिक और गोपनीय’ कार्यवाही समाप्त नहीं हो जाती।

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना ने बुधवार को केंद्र सरकार के बयान की आलोचना की सरकार ने SC में कहा था कि उसे ब्रिटेन में चल रही “गोपनीय” कार्यवाही की जानकारी नहीं है

मुंबई: शिवसेना ने बुधवार को केंद्र सरकार के उस बयान की आलोचना की जिसमें सरकार ने उच्चतम न्यायालय में कहा था कि उसे ब्रिटेन में चल रही “गोपनीय” कार्यवाही की जानकारी नहीं है जिससे भगोड़े व्यवसायी विजय माल्या को भारत में प्रत्यर्पित करने में देर हो रही है। शराब का कारोबारी विजय माल्या, कथित तौर पर लगभग नौ हजार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और धन शोधन मामले में भारत में वांछित है और वर्तमान में ब्रिटेन में रह रहा है।

केंद्र सरकार ने सोमवार को न्यायालय को बताया था कि माल्या को तब तक प्रत्यर्पित नहीं किया जा सकता जब तक ब्रिटेन में उसके विरुद्ध चल रही ‘न्यायिक और गोपनीय’ कार्यवाही समाप्त नहीं हो जाती। सरकार ने यह भी कहा था कि उसे माल्या के विरुद्ध चल रही इस कार्यवाही की जानकारी नहीं है क्योंकि भारत सरकार का उसमें कोई पक्ष नहीं है। शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में लिखे संपादकीय में कहा गया, “विपक्ष जब कोई जानकारी मांगता है तब सरकार कहती है कि उसके पास कोई आंकड़े नहीं है।

अदालत जब विवरण मांगती है तब सरकार के वकील कहते हैं कि उनके पास कोई जानकारी नहीं है। सरकार कितनी बार और कितने मामलों में कहेगी कि उसे ‘नहीं पता।’ ” सामना में कहा गया, “सरकार यह दावा करती है कि उसे एक अभिनेता द्वारा की गई आत्महत्या, बॉलीवुड का ड्रग्स से संबंध और हाथरस मामले पर कथित षड्यंत्र की पूरी जानकारी है, लेकिन उसे माल्या के मामले में हो रही कार्यवाही की कोई जानकारी नहीं है जो भारत के हजारों करोड़ रुपये लेकर भाग गया है।” 

टॅग्स :शिव सेनाविजय माल्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतभाजपा में ‘लॉटरी’ बार-बार नहीं खुलती

भारतराजनीति में विचारों का अचार डालने की कला

भारत12 जिला पंचायत चुनाव में 12 जगह महायुती सत्ता, मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा-पंचायत समिति में 125 में से 105 जगह पर महायुती सभापति बनेंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील