लाइव न्यूज़ :

बुजुर्ग पर हमले में होटल मालिक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 6, 2019 06:08 IST

अधिकारी ने कहा कि परेरा को अस्पताल में दाखिल कराया गया। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज से खुलासा हुआ कि परेरा पर हमला टेलर ने किया है।

Open in App
ठळक मुद्देहोटल मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया। उपनगरीय मलाड में एक बुजुर्ग पर कथित हमले को लेकर गुरुवार को एक होटल मालिक को गिरफ्तार किया गया।

उपनगरीय मलाड में एक बुजुर्ग पर कथित हमले को लेकर गुरुवार को एक होटल मालिक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार पश्चिम रेलवे के सेवानिवृत्त अभियंता बी परेरा ने होटल मालिक जितेंद्र टेलर के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई। परेरा ने बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी)से शिकायत की थी कि मार्वे लिंक सोसायटी से सटे दो रेस्तरां अवैध हैं।

इन रेस्तरां में से एक टेलर का है। परेरा मार्वे लिंक में ही रहते हैं। परेरा ने आरोप लगाया था कि रेस्तरां की वजह से फ्लैट में हवा का आवागमन (वेंटिलेशन) बाधित हो गया है। सोमवार को परेरा ने बीएमसी में इस संबंध में अधिकारियों से मुलाकात की और उन्होंने आगाह किया कि अगर कोई कदम नहीं उठाया गया तो वह आला अफसरों से शिकायत करेगा। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार को घर के नजदीक एक अज्ञात व्यक्ति ने परेरा पर चाकू से हमला किया।

अधिकारी ने कहा कि परेरा को अस्पताल में दाखिल कराया गया। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज से खुलासा हुआ कि परेरा पर हमला टेलर ने किया है। इसके बाद होटल मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए