लाइव न्यूज़ :

बेटा न होने पर पत्नी पर खौलता गर्म पानी डाला, मामला दर्ज

By भाषा | Updated: August 18, 2021 14:41 IST

Open in App

शाहजहांपुर जिले में लगातार तीन बेटियों को जन्म देने के बाद बेटे की चाहत पूरी ना हो पाने के कारण पति ने कथित रूप से महिला पर खौलता हुआ गर्म पानी डाल दिया जिससे महिला गंभीर रूप से झुलस गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संजीव बाजपेई ने बुधवार को बताया कि थाना तिलहर अंतर्गत गोपालपुर नगरिया गांव में रहने वाली संजू (32) की शादी तिलहर कस्बे में सत्यपाल के साथ हुई थी इसके बाद संजू ने तीन बेटियों को जन्म दिया । उन्होंने दर्ज कराई गई रिपोर्ट के हवाले से बताया कि लगातार तीन बेटियां होने के बाद उसे प्रताड़ित किया गया, तथा उसे खाना भी नहीं दिया गया जिसके चलते वह भूखी रही बाद में उसके मायके से 50 हजार रुपए लाने को भी कहा गया l बाजपेई ने बताया कि इसके बाद 13 अगस्त को महिला पर खौलता पानी डाल दिया गया जिससे महिला गंभीर रूप से झुलस गई जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह मामला बुधवार को दर्ज किया गया। पुलिस ने पीड़ित महिला के पति सत्यपाल तथा ससुर रामपाल के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटपाकिस्तान का सूपड़ा साफ, दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश ने 78 रन से हराया?, सीरीज पर 2-0 से कब्जा, जानें प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज कौन?

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

क्रिकेटबांग्लादेश ने टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान को 2-0 से हराया, डब्ल्यूटीसी रैंकिंग में टीम इंडिया, पाकिस्तान और इंग्लैंड को बड़ा झटका?

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

कारोबारMeta Layoffs: वर्क फ्रॉम होम और फिर सुबह 4 बजे आया 'छंटनी का फरमान'; मेटा ने 8 हजार कर्मचारियों को नौकरी से हटाया

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी