लाइव न्यूज़ :

बिहारः अस्पताल में प्रसव कराने से इनकार, प्रसूता ने कूड़े के ढेर पर दिया बच्चे को जन्म  

By एस पी सिन्हा | Updated: August 16, 2018 17:32 IST

बताया जाता है कि प्रसूता के साथ आई महिला ने सदर अस्पताल के सामने अस्पताल परिसर के एक तरफर ओट में कूड़े के ढेर पर उसे ले गई, जहां प्रसूता ने एक बच्चे को जन्म दिया।

Open in App

पटना, 16 अगस्त: बिहार के सीवान सदर अस्पताल के महिला वार्ड के स्वास्थ्य कर्मियों ने मानवता को शर्मसार करने वाली घटनाओं को अंजाम दिया है। यहां स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रसव पीड़ा से गुजर रही एक महिला को सदर अस्पताल में प्रसव कराने से इनकार कर भगा दिया। ऐसे में प्रसव पीड़ा से पीड़ित प्रसूता ने अस्पताल परिसर में हीं कूड़े के ढेर पर बच्चे को जन्म दे दिया। 

बताया जाता है कि प्रसूता के साथ आई महिला ने सदर अस्पताल के सामने अस्पताल परिसर के एक तरफर ओट में कूड़े के ढेर पर उसे ले गई, जहां प्रसूता ने एक बच्चे को जन्म दिया। यह घटनाक्रम करीब एक घंटे तक चलता रहा। लोग पूरी घटना को तमाशा की तरह देखते रहे। लेकिन, फिर भी अस्पताल प्रशासन की नींद नहीं खुली। 

बता दें कि सरकार की संस्थागत प्रसव कराने के प्रोत्साहन देने के लिए जननी बाल सुरक्षा जैसी महत्वाकांक्षी योजनाएं हैं। लेकिन, आज की घटना से स्पष्ट हो गया है कि यह सब सुविधा गरीबों और असहायों के लिए नहीं है। 

इस संबंध में प्रसूता के साथ आई महिला चंपावती देवी ने बताया कि अपने भाई की पत्नी माया को प्रसव पीड़ा होने पर पर्ची बनवाकर महिला वार्ड में ले गये। हम लोगों को देखते ही महिला कर्मचारी ने कहा कि भागो-भागो, तुम लोगों का इलाज यहां नहीं होगा। ऐसे में वह उसे ले कर अस्पताल परिसर में हीं ओट में चली गई, जहां कूड़े का ढेर पर हीं उसने बच्चे को जन्म दे दिया। लेकिन, महिला कर्मियों ने एक महिला का दर्द नहीं समझा। इस संबंध में जब वहां के सिविल सर्जन से बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन हीं नही उठाया।

टॅग्स :गर्भावस्थाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस