लाइव न्यूज़ :

Horoscope Today 12 Dec 2021: आज इन दो राशिवालों को मिलेगी धन-दौलत, पढ़ें आपके भाग्य में है क्या लिखा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 12, 2021 07:20 IST

Aaj Ka Rashifal 12 December 2021: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आपका आजका दिन मध्यमफलदायी रहेगा। दिन के प्रारंभ में आपको शारीरिक तथा मानसिक रूप से स्फूर्ति और आनंद का अनुभव होगा। परंतु आर्थिक पक्ष के कमजोर रहने की प्रबल संभावना है। धन खर्च होगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। 

वृषभ: आज का दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। व्यवसाय और व्यापार करने वालों के लिए आज का दिन लाभदायी है। व्यापार में वृद्धि होगी। परिवारजनों तथा मित्रों के साथ आनंदपूर्वक पलों को मनाएंगे। आज मित्रों से लाभ की उम्मीद की जा सकती है। सरकारी कामकाज पूर्ण हो सकते हैं। 

मिथुन: आप का दिन प्रातःकाल में पारिवारिक तथा व्यावसायिक क्षेत्र में लाभदायी समय है। स्त्रीवर्ग से लाभ होने का भी योग हैं। प्रियपात्र से भेंट होगी। मानसिक तथा शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, परंतु मध्याहन के बाद आपके मन में विविध प्रकार की चिंताएं उठेगी।

कर्क: नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए समय अनुकुल है। आज आप धार्मिक विषयों पर अधिक रुचि लेते हुए दिखाई दे सकते हैं। कार्यालय या व्यावसायिक स्थल पर कार्य भार अधिक रहेगा। किसी तीर्थस्थान पर जाने के संयोग भी बन रहे हैं। परिजनों के साथ समय बिताकर अच्छा लगेगा। 

सिंह: आपका आज का दिन मिश्र फलदायी रहेगा। आज आप चिंता से घिरे रहेंगे और शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा नहीं रहेगा। परिवार में भी मतभेद रहेगा, परंतु मध्याहन के बाद आप सभी कार्यों में अनुकूलता का अनुभव करेंगे। किसी रहस्य को जानने की तीव्र इच्छा कर सकती है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें।

कन्या: आज का दिन नए कार्य को प्रारंभ करने के लिए कम अनुकूल है। वैवाहिक जीवन में आनंद की अनुभूति होगी। कार्यक्षेत्र में भी लाभ मिलेगा। परंतु अधिक कार्य से शिथिलता और मानसिक व्यग्रता का अनुभव करेंगे। प्रवास लाभदायी नहीं है।

तुला: आजका दिन आपकी सेहत के लिए अनुकूल नहीं है। खांसी-जुकाम की शिकायत हो सकती है। शरीर और मन से अस्वस्थ रहते हुए भी आप अपने अपूर्ण कार्यों को पूर्ण कर सकेंगे। आर्थिक आयोजन भी बहुत अच्छी तरह से कर सकेंगे। शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत होगी।

वृश्चिक: परिवारजनों के साथ सामाजिक समारोह में समाविष्य होंगे। छोटे से प्रवास का भी योग है। मध्याहन के बाद आपका स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है। मानसिकरुप से कुछ व्यग्रता का भी अनुभव करेंगे। प्रेम जीवन में आपको उलझन का सामना करना पड़ सकता है।

धनु: आज आप आपके प्रत्येक कार्य को आत्मविश्वासपूर्वक ठीक तरह से संपन्न कर सकेंगे। निजी जीवन में खुशियां आएंगी। सरकार के साथ आर्थिक व्यवहार में भी आपको सफलता मिलेगी। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। संपत्ति में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। 

मकर: आपको चिंता के भारीपन के स्थान में हलकेपन का अनुभव होगा। आनंद और उत्साह में भी वृद्धि होगी। कौटुंबिक तथा आर्थिक विषयों पर आप अधिक ध्यान देंगे। सफलता पाने के लिए आपको अधिक प्रयास करना होगा। 

कुंभ: वैचारिक स्तर पर विशालता और मधुरवाणी से आप अन्यजनों को प्रभावित कर सकेंगे। वाणी की मधुरता आपको नए संबंध बनाने में भी काम आएगी। आर्थिक आयोजन भी आज आप अच्छी तरह से कर सकेंगे। धन की बचत कर पाने में सफल होंगे। कुटुंब जीवन में आनंद आएगा।

मीन: दिन के प्रारंभ में आप मानसिक दुविधा में खोए हुए रह सकते हैं। अन्य लोगों के साथ आप जिद्दी व्यवहार छोड़ देंगे और समाधानकारी व्यवहार अपनाएंगे। अपनी मधुरवाणी और भाषा से आप किसी को भी मना सकेंगे। 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए