लाइव न्यूज़ :

Punjab: फगवाड़ा पुलिस की ईमानदारी, महिला को लौटाया 1 लाख रुपए से भरा पर्स

By भाषा | Updated: May 8, 2020 14:17 IST

हरगोविंद नगर में यातायात पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक महिला के पर्स को वापस कर दिया, जिसमें एक लाख रुपये रखे थे। कपूरथला जिले के भबियाना गांव की रहने वाली सुखविंदर कौर ने पत्रकारों को बताया कि उन्होंने और उनके पति ने अपनी बेटी की शादी के लिए गहने खरीदने के लिए एक बैंक से एक लाख रुपये निकाले थे।

Open in App
ठळक मुद्देहरगोविंद नगर में यातायात पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक महिला के पर्स को वापस कर दिया, जिसमें एक लाख रुपये रखे थे।कपूरथला जिले के भबियाना गांव की रहने वाली सुखविंदर कौर ने पत्रकारों को बताया कि उन्होंने और उनके पति ने अपनी बेटी की शादी के लिए गहने खरीदने के लिए एक बैंक से एक लाख रुपये निकाले थे।

फगवाड़ा। यहां हरगोविंद नगर में यातायात पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक महिला के पर्स को वापस कर दिया, जिसमें एक लाख रुपये रखे थे। कपूरथला जिले के भबियाना गांव की रहने वाली सुखविंदर कौर ने पत्रकारों को बताया कि उन्होंने और उनके पति ने अपनी बेटी की शादी के लिए गहने खरीदने के लिए एक बैंक से एक लाख रुपये निकाले थे। महिला के हाथ से पर्स अंजाने में गिर गया। परेशान महिला ने पुलिस को अपना दर्द सुनाया। बुलाने पर उनके पास पहुंची, तो पुलिसकर्मी ने प्रभारी की मौजूदगी में उसे एक लाख रुपये के साथ पर्स वापस कर दिया। दंपति ने पुलिस की ईमानदारी के लिए उनका शुक्रिया अदा किया।

उसने कहा, ‘‘जब मैं अपने पति की मोटर साइकिल पर पीछे की सीट पर बैठी और हरगोबिंद नगर इलाके से गुज़री, तो मेरा पर्स हाथ से फिसलकर कहीं गिर गया।’’ उसने बताया कि काफी दूर जाने के बाद मुझे इसका पता चला। उसने कहा, ‘‘जब मुझे इसका पता चला, तो हम बहुत जल्द वापस गये और पुलिस से इस बारे में पूछा।’’ इस बीच, हरगोबिंद नगर में यातायात ड्यूटी पर तैनात दो सहायक उप निरीक्षक सुरिंदरपाल सिंह और अमरजीत सिंह ने पर्स देखा और उसे उठा लिया। जब उन्होंने इसे खोला, तो उन्होंने इसमें बड़ी राशि पायी।

उन्होंने यातायात प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार को इसकी सूचना दी, जिन्होंने उन्हें कुछ देर रुकने के लिए कहा। जब परेशान महिला उनके पास पहुंची, तो उन्होंने अपने प्रभारी की मौजूदगी में उसे एक लाख रुपये के साथ पर्स वापस कर दिया। दंपति ने पुलिस की ईमानदारी के लिए उनका शुक्रिया अदा किया।

टॅग्स :पंजाबपंजाब समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप