लाइव न्यूज़ :

नोएडा में पुलिस के साथ मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इमानी बदमाश जख्मी

By भाषा | Updated: September 28, 2021 01:28 IST

Open in App

नोएडा, 27 सितंबर उत्तर प्रदेश के गौतबुद्धनगर जिले में सोमवार रात पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश जख्मी हो गया।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) अंकुर अग्रवाल ने बताया कि बिसरख थाने की पुलिस चेरी काउंटी सोसाइटी के पास सोमवार रात को गाड़ियों की जांच कर रही थी, तभी एक टेंपो में चार लोग आते हुए दिखाई दिए।

उन्होंने बताया कि शक होने पर पुलिस ने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने रुकने के बजाय पुलिस पार्टी पर कथित रूप से गोलीबारी कर दी। अग्रवाल ने बताया कि जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई जो मुकेश उर्फ राजा के पैर में लगी।

अग्रवाल ने बताया कि उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उसके कब्जे से एक टेंपो, दो मोबाइल फोन, एक देसी तमंचा व कारतूस आदि बरामद किए हैं। अपर उपायुक्त ने बताया कि बदमाश पर गौतमबुद्धनगर में 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है।

उन्होंने बताया कि उसके तीन साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए थे, मगर पुलिस ने उनका पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। अग्रवाल ने बताया कि घायल बदमाश चोरी व लूटपाट की दर्जनों वारदातों में शामिल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?