लाइव न्यूज़ :

"मैं 2-3 किलो गालियां रोजाना खाता हूं, लेकिन...."तेलंगाना में एक जनसभा में बोले पीएम मोदी

By रुस्तम राणा | Updated: November 12, 2022 14:48 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कई लोग उनसे पूछते हैं कि वह बहुत मेहनत करने के बावजूद कैसे नहीं थकते। उन्होंने कहा, "मैं नहीं थकता क्योंकि मैं हर दिन 2-3 किलो गालियां खाता हूं...लेकिन, भगवान ने मुझे ऐसा आशीर्वाद दिया है कि यह मेरे अंदर पोषण में बदल जाता है।"

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने सीएम केसीआर पर भ्रष्टाचार और वंशवाद की राजनीति का आरोप लगायाप्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य को पहले जनता चाहिए, परिवारवादी सरकार नहींकहा- मैं नहीं थकता क्योंकि मैं हर दिन 2-3 किलो गालियां खाता हूं

हैदराबाद: तेलंगाना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बिना नाम लिए राज्य के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने उन पर भ्रष्टाचार और वंशवाद की राजनीति का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्य को पहले जनता चाहिए, परिवारवादी सरकार नहीं।

पीएम ने कहा कि कई लोग उनसे पूछते हैं कि वह बहुत मेहनत करने के बावजूद कैसे नहीं थकते। उन्होंने कहा, "मैं नहीं थकता क्योंकि मैं हर दिन 2-3 किलो गालियां खाता हूं...लेकिन, भगवान ने मुझे ऐसा आशीर्वाद दिया है कि यह मेरे अंदर पोषण में बदल जाता है।" उन्होंने कहा, "मोदी को गाली दीजिए, भाजपा को गाली दीजिए...लेकिन अगर आप तेलंगाना के लोगों को गाली देंगे तो आपको भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।"

पीएम ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा, 'तेलंगाना के कार्यकर्ताओं से मेरा व्यक्तिगत अनुरोध है। कुछ लोग हताशा, भय और अंधविश्वास के कारण मोदी के लिए मनचाही अपशब्दों का इस्तेमाल करेंगे। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप इन हथकंडों से न भटकें।"

पीएम ने केसीआर के "अंधविश्वासों" पर भी कटाक्ष किया। पीएम मोदी ने कहा राज्य सरकार के द्वारा कहां रहना है, कार्यालय का स्थान, मंत्री के रूप में किसे चुनना आदि अंधविश्वास के आधार पर लिया जाता है। उन्होंने कहा कि यह सामाजिक न्याय में सबसे बड़ी बाधा है।

पीएम मोदी ने राज्य में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी सरकार के डिजिटल लेनदेन और ऑनलाइन भुगतान पर जोर देने से भ्रष्टाचार में काफी कमी आई है क्योंकि उन लेनदेन को ट्रैक किया जा सकता है। उन्होंने कहा "जब भुगतान ऑनलाइन किया जाता है, तो भ्रष्टाचार की संभावना कम हो जाती है। यह सरकार और लोगों के बीच एक सीधा संबंध बनाता है।"

टॅग्स :नरेंद्र मोदीतेलंगानाK Chandrashekhar Rao
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है