लाइव न्यूज़ :

गृह मंत्री अमित शाह 18-19 दिसंबर को महाराष्ट्र का दौरा करेंगे

By भाषा | Updated: December 16, 2021 19:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 18 दिसंबर से महाराष्ट्र के दो दिवसीय दौरे पर होंगे। इस दौरान वह पुणे में केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (सीएफएसएल) के नए भवन का उद्घाटन करेंगे और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के कर्मियों से बातचीत करेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

शाह अपनी यात्रा के दौरान पुणे में वैकुंठ मेहता राष्ट्रीय सहकारी प्रबंधन संस्थान के दीक्षांत समारोह और मुंबई में भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (आईसीएसआई) के राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में भी शामिल होंगे।

अधिकारियों ने बताया कि 18 दिसंबर को गृह मंत्री अहमदनगर में शिरडी मंदिर जाएंगे। वह महानगर में आईसीएसआई समारोह में भाग लेने के अलावा लोनी में एक समारोह में विट्ठलराव विखे पाटिल साहित्य पुरस्कार प्रदान करेंगे।

शाह 19 दिसंबर को पुणे में सीएफएसएल के नए भवन का उद्घाटन करेंगे और एनडीआरएफ कर्मियों के साथ दोपहर का भोजन करेंगे। दोपहर में वह वैकुंठ मेहता राष्ट्रीय सहकारी प्रबंधन संस्थान के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे और पुणे नगर निगम में मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा का शिलान्यास करेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि गृह मंत्री शाम को पुणे में भाजपा कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे, जिसके बाद वह प्रख्यात इतिहासकार बाबासाहेब पुरंदरे के आवास पर जाएंगे, जिनका पिछले महीने निधन हो गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए