लाइव न्यूज़ :

गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे को लेकर अलर्ट, एडीजी सुरक्षा ने दिशा निर्देश जारी किए, आईजी, डीआईजी, प्रमंडलीय आयुक्त और जिलाधिकारी को पत्र भेजा

By एस पी सिन्हा | Updated: February 24, 2023 19:42 IST

बिहार में जारी राजनीतिक उठा-पटक के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को दो स्थानों पर भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों को संबोधित करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह के बिहार दौरे की शुरुआत वाल्मीकि नगर लोकसभा क्षेत्र से होगी।अमित शाह के दौरे वाले जिलों को खास तौर पर अलर्ट किया है।आरोपित जावेद आलम के अलावा कई घटनाओं का जिक्र किया गया है।

पटनाः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे के दौरान उनके हेलीकॉप्टर या विमान पर मिसाइल से भी हमला हो सकता है। लिहाजा खास निगरानी रखने को कहा गया है। ऐसी जानकारी सामने आते ही बिहार के एडीजी (सुरक्षा) ने अमित शाह के दौरे वाले जिलों को खास तौर पर अलर्ट किया है।

एडीजी सुरक्षा की ओर से जारी पत्र में इस संबंध में विशेष दिशा निर्देश जारी किये गये हैं। एडीजी ने पटना समेत बेतिया और बगहा के एसपी के साथ साथ संबंधित आईजी और डीआईजी, प्रमंडलीय आयुक्त और जिलाधिकारी को पत्र भेजा है।

इस पत्र में  बोधगया के महाबोधि मंदिर में विस्फोटक बरामदगी मामले में फरार आतंकवादियों की गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है। इस पत्र में सारण के मढ़ौरा में लश्कर-ए-मस्तफा के कमांडर को हथियार सप्लाई करने के आरोपित जावेद आलम के अलावा कई घटनाओं का जिक्र किया गया है।

एडीजी सुरक्षा ने कहा है कि आतंकियों को रॉकेट स्टिंगर मिसाइल उपलब्ध होने से खतरा बढ़ा है। लिहाजा हेलीपैड के निर्माण और उसकी सुरक्षा तय मानक के अनुरूप होना चाहिए। एडीजी सुरक्षा ने कहा है कि आतंकवादियों के पास अधिक दूरी तक मार करने वाले राकेट स्टिंगर मिसाईल उपलब्ध हो जाने से विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा पर खतरा अधिक बढ़ गया है।

इस खतरे को ध्यान में रखते हुए  हेलीपैड के फनेल एरिया यानि आस-पास के पूरे क्षेत्र में सघन गश्ती कर उसे सुरक्षित करने की आवश्यकता है। इस अलर्ट में कहा गया है कि अमित शाह की सुरक्षा में पर्याप्त संख्या में बलों की तैनाती रहनी चाहिए। हेलीपैड एरिया में पुलिस की गश्त लगातार रहेगी।

इन तथ्यों के मद्देनजर हेलीपैड के निकट झण्डा बैनर आदि न रहे यह सुनिश्चित किये जाने की आवश्यकता है। बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 25 फरवरी यानी शनिवार को बिहार आ रहे हैं। पश्चिमी चंपारण के वाल्मीकिनगर और पटना में उनका कार्यक्रम है। केंद्रीय गृह मंत्री वाल्मिकीनगर में भाजपा की रैली को संबोधित करेंगे, वहीं पटना में स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती समारोह में शिरकत करेंगे।

टॅग्स :अमित शाहबिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए