लाइव न्यूज़ :

गृह मंत्री अमित शाह ने चिकित्सकों, ‘चार्टर्ड अकाउंटेंट’ को दी बधाई

By भाषा | Updated: July 1, 2021 10:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जुलाई केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को ‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ के मौके पर तमाम बाधाओं के बावजूद मानवता की सेवा करने के चिकित्सकों के प्रयासों की सराहना की। ‘सीए दिवस’ के मौके पर उन्होंने ‘चार्टर्ड अकाउंटेंट’ को भी शुभकामनाएं दी।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ एक चिकित्सक होना मानव जाति की सेवा करने का संकल्प लेना है। ‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ पर हम अपने साहसी चिकित्सकों के साहसपूर्ण प्रयासों को सलाम करते हैं, जिन्होंने तमाम बाधाओं के बावजूद मानवता की सेवा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। समाज के प्रति उनके नि:स्वार्थ प्रयासों को हमने बार-बार देखा है।’’

‘सीए दिवस’ के मौके पर ‘चार्टर्ड अकाउंटेंट’ (सीए) को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ ‘सीए दिवस’ पर, मैं पूरी सीए बिरादरी को बधाई देता हूं। ‘चार्टर्ड अकाउंटेंट’ हमारे देश के आर्थिक विकास का एक महत्वपूर्ण स्तंभ हैं, उनकी विशेषज्ञता तथा वृहद ज्ञान राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके इसी उत्साह एवं जोश के साथ अपना योगदान देते रहने की कामना करता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए