लाइव न्यूज़ :

होमगार्ड ड्यूटी घोटालाः करोड़ों रुपये की चपत, मुकदमा दर्ज, मंत्री ने मांगी पूरी जानकारी

By भाषा | Updated: November 13, 2019 15:06 IST

उत्तर प्रदेश के होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान ने होमगार्ड महानिदेशक को तलब कर पूरे प्रकरण की जानकारी मांगी और जानना चाहा कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कराने में देर क्यों हुई। शासन स्तर की एक समिति होमगार्ड घोटाला मामले की जांच कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अपनी खुद की जांच के बाद होमगार्ड विभाग के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा लिखने की संस्तुति की थी। शासन ने अपने स्तर से भी जांच कराने का निर्णय लिया। अब इस मामले की जांच चार सदस्यीय टीम कर रही है।

जनपद गौतम बुद्ध नगर में होमगार्डों की कथित तौर पर फर्जी हाजिरी लगाकर सरकार को करोड़ों रुपये की चपत लगाने के मामले में बुधवार को एक मुकदमा दर्ज किया गया।

उत्तर प्रदेश के होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान ने होमगार्ड महानिदेशक को तलब कर पूरे प्रकरण की जानकारी मांगी और जानना चाहा कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कराने में देर क्यों हुई। शासन स्तर की एक समिति होमगार्ड घोटाला मामले की जांच कर रही है।

मामले में जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अपनी खुद की जांच के बाद होमगार्ड विभाग के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा लिखने की संस्तुति की थी। शासन ने अपने स्तर से भी जांच कराने का निर्णय लिया। अब इस मामले की जांच चार सदस्यीय टीम कर रही है।

जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने सोमवार को बताया था कि उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ होमगार्ड ड्यूटी पर नहीं आते, लेकिन विभाग के अधिकारी थानों में उनकी उपस्थिति दिखाकर उनका वेतन निकाल लेते हैं। विभाग के ही एक संगठित गिरोह के माध्यम से यह हुआ।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, फर्जी उपस्थिति के आधार पर होमगार्ड जवानों के खाते में पैसा चला जाता था। घोटाले में शामिल लोग बाद में जवानों से अपना हिस्सा ले लेते थे। इस मामले में आज प्रदेश के होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान ने डीजी, होमगार्ड को तलब कर पूरा ब्यौरा मांगा। उन्होंने डीजी से यह स्पष्टीकरण भी मांगा कि मुकदमा दर्ज कराने में देर क्यों हुई? बहरहाल, आज जनपद गौतम बुद्ध नगर में इस मामले में मुकदमा दर्ज हुआ है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत