दिल्ली में घर ढहा, पांच को बचाया गया
By भाषा | Published: February 9, 2021 12:19 PM2021-02-09T12:19:38+5:302021-02-09T12:19:38+5:30
नयी दिल्ली, नौ फरवरी उत्तरी दिल्ली के सदर बाजार इलाके में मंगलवार की सुबह एक घर ढह गया जिसके बाद दमकल कर्मियों ने मलबे से पांच लोगों को निकाला। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
दिल्ली अग्निशमन विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि घर ढहने की सूचना पूर्वाह्न लगभग साढ़े दस बजे मिली और दमकल की छह गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।
उन्होंने कहा कि अब तक पांच लोगों को बचाया गया है जिनमें से तीन की हालत नाजुक है। उन्होंने कहा कि तलाशी अभियान जारी है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।