लाइव न्यूज़ :

होली के लिए कोई स्पेशल ट्रेनें नहीं, जानें क्या है कारण

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 23, 2021 21:07 IST

लॉकडाउन के दौरान मजदूरों को फिर पिछले साल जैसे हालात का एहसास होने लगा. इस बीच त्योहार भी नजदीक होने के चलते इन्होंने फिलहाल घर लौटने का फैसला कर लिया है.

Open in App
ठळक मुद्देसूबे में सियासी हालात के अलावा शहर का मौसम भी बिगड़ गया है.कोरोना का असर बढ़ता ही दिखाई दे रहा है. विलंब से चल रहे एनएचएआई के कई प्रोजेक्ट में और देरी हो सकती है.

नागपुर: हर साल होली के त्योहार से पूर्व रेलवे विभिन्न दिशाओं के लिए होली स्पेशल ट्रेनें चलाता आया है लेकिन इस साल इस पर्व विशेष के पूर्व ऐसी कोई ट्रेनें चलाने के संबंध में अधिसूचना जारी नहीं की गई है.

सूबे में सियासी हालात के अलावा शहर का मौसम भी बिगड़ गया है. कोरोना का असर बढ़ता ही दिखाई दे रहा है. हाल ही में लगे लॉकडाउन के दौरान मजदूरों को फिर पिछले साल जैसे हालात का एहसास होने लगा. इस बीच त्योहार भी नजदीक होने के चलते इन्होंने फिलहाल घर लौटने का फैसला कर लिया है.

एनएचएआई के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों में जुटे मजदूर मंगलवार की शाम से भी अपने अपने घरों के लिए लौटने की तैयारी में थे. हालांकि मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ की बसें बंद होने के चलते यह ट्रेनों के ही भरोसे हैं. इस कारण पहले से विलंब से चल रहे एनएचएआई के कई प्रोजेक्ट में और देरी हो सकती है.

स्पेशल ट्रेनों के परिचालन में विस्तार

रेल यात्रियों की सुविधा और मांग को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन के द्वारा दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली चार स्पेशल ट्रेनों के परिचालन में विस्तार किया गया है. इनमें 08237 कोरबा- अमृतसर त्रि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन अब 31 मार्च के बजाय 25 जून, 2021 तक चलेगी.

08238 अमृतसर- बिलासपुर 2 अप्रैल से बढ़कर 27 जून तक, 02251 यशवंतपुर-कोरबा 26 मार्च के बजाय 25 जून तक और 02252 कोरबा-यशवंतपुर 28 मार्च के बजाय 27 जून तक चलेगी. इन सभी गाडि़यो में कोविड -19 संबंधी नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है. इन ट्रेनों में कन्फर्म टिकट पर ही यात्रा करने की अनुमति दी जाएगी.

टॅग्स :भारतीय रेलपीयूष गोयलदिल्लीनागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील