लाइव न्यूज़ :

देशभर में पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाई गई रंग, उमंग और उल्लास की होली

By भाषा | Updated: March 22, 2019 00:18 IST

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने बृहस्पतिवार को रंगों के पर्व होली के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी।

Open in App

नयी दिल्ली, 21 मार्च: देश भर के विभिन्न राज्यों में रंग, उमंग और उल्लास का त्योहार होली पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने एक दूसरे को रंग से भिंगोया और अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रीय राजधानी में भी हवा में ‘होली है’ की गूंज रही। होली के पर्व का खुमार सड़कों पर देखने को मिला। लोगों ने लोकप्रिय गीतों और ढोल की थाप पर नृत्य किया। वहीं, बच्चों ने पिचकारी और पानी भरे गुब्बारों के साथ होली का त्योहार मनाया।

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के सुजानपुर कस्बे में प्रसिद्ध होली उत्सव चल रहा है। यह उत्सव चार दिन का था लेकिन गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन के कारण एक दिन के राष्ट्रीय शोक के चलते इस उत्सव की अवधि घटाकर तीन दिन कर दी गयी।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने बृहस्पतिवार को रंगों के पर्व होली के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। राष्ट्रपति कोविंद ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, ‘‘होली के पावन पर्व पर भारत और विदेश में रह रहे सभी देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं। रंगों का त्योहार होली वसंत का और समाज में सौहार्द का उत्सव होता है। मेरी कामना है कि यह उत्सव सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाने वाला हो।’’

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा, ‘‘होली बुराई पर अच्छाई की विजय के रूप पर मनाया जाता है। यह एक ऐसा त्योहार है जो खुशी और सौहार्द को व्यक्त करता है।’’ प्रधानमंत्री मोदी ने उम्मीद जतायी कि रंगों का पर्व लोगों के जीवन में शांति, सद्भाव, समृद्धि और उल्लास लेकर आयेगा।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, ‘‘होली का यह त्योहार आपके जीवन को खुशियों के रंग से सराबोर कर दे, मेरी ईश्वर से यही कामना है।’’ भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा, ‘‘रंगों व ख़ुशियों का यह महापर्व आप सभी के जीवन में सुख, शांति और सौभाग्य लाये। होली की हार्दिक शुभकामनाएं।’’ इसके अलावा पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमल नाथ, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सहित तमाम नेताओं ने भी होली की शुभकामनाएं दीं।

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, आप नेता संजय सिंह और गोपाल राय ने भी लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं। राजस्थान से मिली खबर के अनुसार विदेश पर्यटकों ने पुष्कर, जयपुर, जोधपुर में रंगीन त्योहार का चंग की धुन पर नाच कर लुत्फ उठाया। विशेषकर बच्चों में खूब उत्साह दिखा जो एक दूसरे के चहरे पर गुलाल और रंग लगाकर मस्ती में झूमते दिखाई दे रहे थे।

टॅग्स :होली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSambhal Violence Holi and Jumma: अगर मेरा बयान वाकई अनुचित था, तो मुझे सज़ा क्यों नहीं दी?, सीओ चौधरी ने कहा-हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट में चुनौती क्यों नहीं?, देखें वीडियो

भारतSambhal Violence: मुस्लिम भाई ईद में सेवइयां खिलाना चाहते हैं तो होली की गुजिया भी खाएं?, शांति समिति के सामने बोले सीओ अनुज चौधरी, देखें वीडियो

भारतMohammed Shami Daughter holi: मोहम्मद शमी के ‘एनर्जी ड्रिंक’ पीने के बाद बेटी ने खेली होली?, बरेली मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- होली हराम है, शरीयत को जानते खेलता है, तो गुनाह

भारतBihar: CM नीतीश के बेटे निशांत कुमार ने होली के दौरान JDU नेताओं से की मुलाकात, सियासत में आने की चर्चाओं ने पकड़ा जोर

भारतINDORE Holi 2025: होली ड्यूटी पर तैनात 54 वर्षीय पुलिस निरीक्षक संजय पाठक की दिल का दौरा पड़ने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र महागठबंधन सरकारः चुनाव से चुनाव तक ही बीता पहला साल

भारतHardoi Fire: हरदोई में फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

भारतबाबासाहब ने मंत्री पद छोड़ते ही तुरंत खाली किया था बंगला

भारतWest Bengal: मुर्शिदाबाद में ‘बाबरी शैली की मस्जिद’ के शिलान्यास को देखते हुए हाई अलर्ट, सुरक्षा कड़ी

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित