लाइव न्यूज़ :

होली LIVE: सीमा पर जवानों ने बदलीं मिठाइयां, अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में ऐसा दिखा नजारा

By आदित्य द्विवेदी | Updated: March 2, 2018 22:47 IST

Holi 2018 celebrations: आज पूरे देश में मस्ती और उमंग के साथ मनाया जा रहा है होली का त्योहार। देखिए कहां बरस रहे हैं कौन से रंग...

Open in App

होली के उत्सव में पूरा देश रंगों से सराबोर है। अलग-अलग हिस्सों से होली के जश्न की तस्वीरें मिल रही हैं। हर तरफ गुझिया की महक के साथ फागुनी गीतों की बयार है। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने उमंग के इस पर्व की बधाई दी है। विदेशों में भी होली के त्योहार की धूम है। आप भी शामिल हों होली के रंगों के बीच और देखिए कहां बरस रहे हैं कौन से रंग।

होली से जुड़ी पूरी कवरेज के लिए यहां क्लिक कीजिए- होली-2018

Holi LIVE Updates: रंगों में सराबोर लोग ऐसे मना रहे हैं होली का त्योहार

- अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में ऐसे मनाया जा रहा है होला मोहल्ला समारोह।-‌ त्रिपुरा की अगतला से सटी बांग्लादेश की सीमा पर जवानों ने बांग्लादेशी जवानों के साथ होली की मिठाइयां बदलीं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यना‌थ ने होली मिलन समारोह कार्यक्रम में पहुंचे।

 

- पंजाब के आनंदपुर साहिब के होला मोहल्ला में होली का धमाल हुआ।

 

- सैफई में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल यादव केे साथ मनाई होली। दूर किए रंज।

 

- सीमा पर जवानों ने भी होली के त्योहार को उत्साह के साथ मनाया। बॉर्डर पर होली मनाते जवानों का एक वी‌डियो भी न्यूज एजेंसी एएनआई ने ट्वीट किया है।

 

- मध्य प्रदेश में होली का पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। हर तरफ रंगों की बौछारों और अबीर-गुलाल से एक-दूसरे को सराबोर करने की होड़ मची है। वहीं, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। 

- पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को होली के मौके पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने लोगों से भारत के इस पारंपरिक त्योहार को एकता, सहिष्णुता, भाईचारे और संवेदना के रंगों से मनाने का आह्वान किया।

- अमरिंदर सिंह ने कहा, "आकर्षक रंगों और वसंत के फूलों की गर्मी के साथ चलिए इस त्योहार को हमारे दिलों को छू जाने दीजिए। होली वसंत के आगमन का प्रतीक है, हमारे जिंदगी में इस फैल जाने दीजिए।"- पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक वी.पी. सिंह बदनौर ने एक संदेश में कहा, "यह त्योहार वसंत के आगमन का निशान है और सभी लोगों को साथ लाता है। इसके पारस्परिक प्रेम और सद्भाव की भावना के कारण लोग जाति, पंथ और धर्म के सभी भेदों को भूल जाते हैं।"

- गुजरात चुनावों पर तंज कसते हुए कुमार विश्वास ने एक जोगीरा लिखा है।

- होली में शांति रहे इसलिए अलीगढ़ में कपड़ों से ढक दी गई एक मस्जिद

- भोले बाबा की नगरी वाराणसी में होली की खुमारी छाई है। देखिए तस्वीरें...

- आज गूगल भी होली के रंग में सराबोर में सराबोर है। डूडल बनाकर मनाया होली का जश्न। 

- केंद्रीय अल्पसंख्य कल्याण मामलों में मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने अपने आवास पर होली का जश्न मनाया। देखिए तस्वीरें...

- मशहूर कवि और राजनेता कुमार विश्वास राजनीतिक जोगीरा की सीरीज चला रहे हैं। ट्विटर पर लिखा, 'हम से पूछो कैसे करते अपने सत्यानाश, भरी जवानी में अडवाणी होने का अहसास। जोगीरा सारा रारारा...!!! '

- बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर ने होली की शुभकामनाओं के साथ एक सुझाव भी दिया है। उन्होंने ट्वीट किया, 'होली की शुभ कामनाएँ सभी को याद रहे होली खेलें मगर ज़िम्मेदारी से। Happy Holi to all!'

- ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में मनाया जा रहा होली का जश्न। बड़ी संख्या में विदेशी भी शिरकत कर रहे हैं।

- गृहमंत्री राजनाथ सिंह के आवास में मनाई जा रही है होली। सफेद कुर्ते में पीले अबीर से ढके दिखे राजनाथ सिंह।

- बनारस, इलाहाबाद, मुरादाबाद से होली की रंगा-रंग तस्वीरें आ रही हैं।

आज पूरे देश में होली का उत्सव मनाया जा रहा है। रंगों का पर्व होली वसंत ऋतु में मनाया जाने वाला प्रसिद्ध भारतीय त्योहार है। हिन्दू पंचांग के अनुसार यह पर्व फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। भारत की बात करें तो उत्तर भारत में इस त्योहार को धूमधाम से मनाया जाता है। मथुरा-वृन्दावन की होली सबसे अधिक प्रसिद्ध है। रंगों के अलावा भारत में होली स्वादिष्ट व्यंजन-पकवान बनाने का भी दिन है। रंग वाली होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है जिसका हिन्दू पुराण में अत्यधिक महत्व है।

टॅग्स :होली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi: उत्तम नगर में बवाल, होली पर युवक की हत्या से गुस्साएं लोग; सड़कों पर गाड़ियों में लगाई आग

पूजा पाठRang Panchami 2026: होली के बाद क्यों मनाई जाती है रंग पंचमी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, और पंचमी तिथि का महत्व

भारतजल्द घोड़ी चढ़ेंगे चिराग पासवान?, मां रीना पासवान ने कहा-पूरा परिवार शादी के लिए तैयार

भारतHoli 2026: होली के रंग में रंगा है बिहार, आम से खास लोग दिख रहे हैं रंगों में सराबोर 

भारतHoli 2026: आज दिल्ली मेट्रो से नमो भारत तक बदला समय, जानें कब से मिलेगी सर्विस

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप