लाइव न्यूज़ :

मेघालय में एचएनएलसी के एक उग्रवादी ने किया आत्मसमर्पण

By भाषा | Updated: October 8, 2021 10:22 IST

Open in App

शिलॉन्ग, आठ अक्टूबर मेघालय के गृह मंत्री लहकमेन रिंबुई ने बताया कि प्रतिबंधित ‘हाइनिवट्रेप नेशनल लिबरेशन काउंसिल’ (एचएनएलसी) के एक उग्रवादी ने पूर्वी जयंतिया पर्वतीय जिले में एक वरिष्ठ अधिकारी के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

उग्रवादी की पहचान एमानुएल सुचेन के तौर पर हुई हैं, जो इस साल की शुरुआत में जिले में हुए दो आईईडी हमलों में वांछित था। उसने खलीहरियात के जिला मुख्यालय में बृहस्पतिवार को वरिष्ठ जिला अधिकारी के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

गृह मंत्री ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘ सुचेन ने खलीहरियात के पूर्वी जयंतिया पर्वतीय जिले में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष आत्मसमर्पण किया। ’’

उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले उग्रवादियों के साथ उचित कानूनी प्रक्रिया के मुताबिक पेश आया जाएगा।

गृह मंत्री के अनुसार, सुचेन 2002 में एचएनएलसी से जुड़ा था। 2008 में उसे गिरफ्तार किया गया था और तीन साल तक वह जेल में भी रहा था। जेल से बाहर आने के बाद वह फिर संगठन से जुड़ गया था।

मंत्री ने कहा, ‘‘ प्रारंभिक जांच में पता चला है कि जिले में दो आईईडी हमलों में सुचेन का हाथ था, जिनमें से एक हमला सीमेंट फैक्टरी और पुलिस बैरक में किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो