लाइव न्यूज़ :

History Today: दुखद घटना के साथ दर्ज 13 जुलाई?, मुंबई पर आतंकी छाया, 26 की मौत और 130 घायल, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 13, 2025 05:20 IST

History Today 2025: धमाकों की सिहरन ने एक बार फिर देश की आर्थिक राजधानी को घेर लिया। इस हादसे में 26 लोगों की जान चली गई और 130 से अधिक लोग घायल हुए।

Open in App
ठळक मुद्दे1645: अलेक्सेई रोमानोव अपने पिता माइकल की जगह रूस के शासक बने।1882: रूस में ट्रेन के पटरी से उतर जाने के कारण 200 लोगों की मौत हो गई।2011: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई तिहरे बम धमाकों से दहल उठी।

History Today 2025: इतिहास में 13 जुलाई का दिन भारत में एक दुखद घटना के साथ दर्ज है। दरअसल यह जुलाई महीने में तीन दिन में दूसरा दुखद दिन है। 2006 में 11 जुलाई को लोकल ट्रेन में बम धमाके हुए थे और वर्ष 2011 में 13 जुलाई के दिन मुंबई के तीन इलाकों झावेरी बाजार, ओपेरा हाउस और दादर में बम धमाके हुए। इन धमाकों की सिहरन ने एक बार फिर देश की आर्थिक राजधानी को घेर लिया। इस हादसे में 26 लोगों की जान चली गई और 130 से अधिक लोग घायल हुए।

History Today 2025: देश-दुनिया के इतिहास में 13 जुलाई की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है-

1645: अलेक्सेई रोमानोव अपने पिता माइकल की जगह रूस के शासक बने।

1803 : राजा राम मोहन राय और एलेग्जेंडर डफ ने पांच छात्रों के साथ स्कॉटिश चर्च कॉलेज शुरू किया।

1882: रूस में ट्रेन के पटरी से उतर जाने के कारण 200 लोगों की मौत हो गई।

1923: कैलिफोर्निया के शहर लॉस एंजिलिस में माउंट हिल्स के पास जमीन की कीमत बढ़ाने के लिए प्रचार के मकसद से 'हॉलीवुड' लिखा गया।

1977- देश की जनता पार्टी सरकार ने भारत रत्न सहित अन्य नागरिक सम्मान देना बंद कर दिया। इन्हें तीन साल के अंतराल के बाद दोबारा शुरू किया गया।

1998 - भारत के लिएंडर पेस ने ‘हॉल आफ़ फ़ेम’ टेनिस चैंपियनशिप में अपने जीवन का प्रथम ए.टी.पी. ख़िताब जीता।

2000 -फिजी में महेन्द्र चौधरी समेत 18 बंधक रिहा।

2004: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने साइबेरिया और देश के सुदूर पूर्ववर्ती इलाकों के विकास के लिए भारत से और मज़बूत संबंधों की इच्छा जताई।

2006 - परमाणु बम निर्माण संबंधी ईरान मसला संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के हवाले।

2011: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई तिहरे बम धमाकों से दहल उठी।

2014 : जर्मनी ने एक्स्ट्रा टाइम के बाद अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर फुटबॉल विश्वकप जीता।

2016 : ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने पद से इस्तीफा दिया। थेरेसा मे बनीं प्रधानमंत्री।

2020 : पांच दिन की तलाश के बाद कैलिफॉर्निया में लेक पिरु से अमेरिकी अभिनेत्री व गायिका नाया रिवेरा का शव मिला।

2024: अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर पेनसिल्वेनिया के बटलर के निकट चुनावी रैली के दौरान हमला।

टॅग्स :Mumbai ATSMumbai police
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाहर इंतजार कर रहा था पति और अंदर गर्भवती पत्नी के साथ अनुष्ठान के बहाने दुर्व्यवहार कर रहा था अशोक खरात, धोखेबाज की नई कहानी?

क्राइम अलर्टगला कटा, छाती, पेट, बांह और जांघ को चाकू से गोदा?, आशिक आसिम अख्तर खान ने अश्विन शिवकुमार नादर की बेरहमी से हत्या की

क्राइम अलर्टMumbai: मामूली ऑटो-रिक्शा विवाद को लेकर 15-20 मुस्लिम पुरुषों ने 4 हिंदू लड़कियों पर किया हमला, घटना ने लिया सियासी रंग

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण