लाइव न्यूज़ :

अटल बिहारी से लेकर चार्ली चैप्लिन तक कई हस्तियों के जन्म मरण का साक्षी है 25 दिसंबर, जानिए आज का इतिहास

By भाषा | Updated: December 25, 2018 08:31 IST

इस दिन इस दुनिया से रूख्सत होने वालों की बात करें तो मूक फिल्मों के महानतम अभिनेता चार्ली चैपलिन का निधन 25 दिसंबर 1977 को हुआ।

Open in App

25 दिसंबर को पूरी दुनिया में क्रिसमिस का त्यौहार मनाया जाता है और इसके साथ ही नये साल के आने की दस्तक सुनाई देने लगती है। इतिहास में यह तारीख कई महान विभूतियों के जन्म और मरण के साथ दर्ज है। 1924 में आज ही के दिन भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म हुआ था और पड़ोसी देश पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ भी 25 दिसंबर 1949 को पैदा हुए थे। यह भी अपने आप में दिलचस्प है कि दोनो देशों के इन दोनो नेताओं ने आपसी रिश्तों को बेहतर बनाने के लिए मिलकर प्रयास किए। मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति अनवर सादात का जन्म भी 25 दिसंबर को ही 1918 में हुआ था। 

इस दिन इस दुनिया से रूख्सत होने वालों की बात करें तो मूक फिल्मों के महानतम अभिनेता चार्ली चैपलिन का निधन 25 दिसंबर 1977 को हुआ।

देश दुनिया के इतिहास में 25 दिसंबर की तारीख पर दर्ज विभिन्न घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 

1771 : मुग़ल शासक शाह आलम द्वितीय मराठाओं के संरक्षण में दिल्ली के सिंहासन पर बैठे।

1918 : मिस्र के सैन्य अधिकारी और राजनेता अनवर सादात का जन्म। वह 1970 में मिस्र के राष्ट्रपति बने और 1981 में उनकी हत्या तक इस पद पर बने रहे। उन्होंने इस्राइल के साथ शांति प्रक्रिया की शुरूआत की और इसके लिए उन्हें 1978 में नोबेल शांति पुरस्कार से नवाजा गया।

1924 : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जन्म। वह 1996 और फिर 1998 से 2004 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। उन्हें पाकिस्तान और चीन के साथ संबंध बेहतर बनाने का श्रेय जाता है। 1949 : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का जन्म। वह 1990-93, 1997-98, और 2013-17 तक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रहे।

1977 : ब्रिटेन के जगप्रसिद्ध कॉमेडियन और फिल्म निर्देशक चार्ली चैपलिन का निधन। उन्हें मूक फिल्मों का युगपुरूष माना जाता है। उनका निधन स्विटजरलैंड में हुआ। 1989 : रोमानिया के अपदस्थ राष्ट्रपति निकोलाए चाउसेस्कू और उनकी पत्नी एलेना को राष्ट्र के खिलाफ अपराधों का दोषी पाया गया और गोली से उड़ा दिया गया।

1991 : मिखाइल गोर्बाच्योफ के सोवियत संघ के राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के साथ ही सोवियत संघ के पतन की शुरूआत हुई।

टॅग्स :हिस्ट्रीअटल बिहारी वाजपेयीइंडियाक्रिसमस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप